newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mumbai Cruise Drugs Party: कौन हैं आर्यन खान के साथ गिरफ्तार हुए मुनमुन और अरबाज, क्रूज पार्टी में थे शामिल

Mumbai Cruise Drugs Party: आर्यन के साथ गिरफ्तार हुई इस लड़की का नाम मुनमुन धमेचा बताया जा रहा है। धमेचा पिछले 6 सालों से दिल्ली में रही है, लेकिन वह मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है। उन्होंने अपनी पढ़ाई मध्य प्रदेश से ही की है। दिल्ली में वह अपने भाई के साथ रहती है। मुनमुन का भाई दिल्ली में नौकरी करता है।

नई दिल्ली। ड्रग्स पार्टी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार हुए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। एनसीबी की जांच के दौरान आर्यन के पास से कई ऐसी चीजें बरामद हुई हैं, जो कि उनके खिलाफ केस को और पुख्ता बनाए जा रही है, जिससे आने वाले दिनों में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एनसीबी की कस्टडी में एक रात बीता चुके आर्यन की कस्टडी बढ़ा दी गई है? वहीं, सोशल मीडिया पर आर्यन के साथ गिरफ्तार हुई लड़की की चर्चा अपने चरम पर है। लोगों  के जेहन में इस बात को लेकर जानने की आतुरता है कि आखिर आर्यन के साथ गिरफ्तार हुई ये लड़की का आर्यन खान के साथ क्या है रिश्ता?

munmun and aryan khan

 कौन है ये लड़की

आर्यन के साथ गिरफ्तार हुई इस लड़की का नाम मुनमुन धमेचा बताया जा रहा है। धमेचा पिछले 6 सालों से दिल्ली में रही है, लेकिन वह मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है। उन्होंने अपनी पढ़ाई मध्य प्रदेश से ही की है। दिल्ली में वह अपने भाई के साथ रहती है। मुनमुन का भाई दिल्ली में नौकरी करता है। इंस्टाग्राम से मिली तस्वीरों को देखकर मुनमुन के मॉडल होने का पता लग रहा है। इंस्टाग्राम पर मॉडलिंग से जुड़ी कई तस्वीरें सामने आई है।

munmun dhamecha

इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि बॉलीवुड के कई स्टार किड्स के साथ उसकी दोस्ती है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में वे फिल्मों में भी हाथ आजमाना चाहती थी, लेकिन उससे पहले ड्रग्स पार्टी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार हो चुकी हैं। अब ऐसे में उनके खिलाफ आगे क्या कुछ कदम उठाए जाते हैं और इसका मुनमुन के फ्यूचर प्लान पर क्या कुछ असर पड़ता है। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा।

munmun

मॉडलिंग के अलावा मुनमुन कई विज्ञापन में काम कर चुकी है। उन्हें कई विज्ञापनों में देखा भी जा चुका है। वहीं, मुनमुन के माता-पिता का निधन हो चुका है। माता पिता के निधन के बाद वे अपने भाई के साथ दिल्ली में ही रह रही थी। मॉडलिंग और विज्ञापन एड्स में हाथ आजमाने के साथ मुनमुन अब फिल्मों में भी हाथ आजमाना चाहती थी, लेकिन उससे पहले अब ड्रग्स पार्टी में शामिल होने के आरोप में बुरी तरह फंस चुकी है। फिलहाल अब आगे उनके साथ क्या होगा। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Monarch Dhamecha (@munmundhamecha)

 आखिर क्या है आर्यन के साथ रिश्ता

इसके अलावा अगर मुनमुन की आर्यन के साथ रिश्ते की बात करें तो दोनों दोस्त बताए जा रहे हैं। इससे पहले भी दोनों काफी लंबे टाइम एक साथ स्पेंड कर चुके हैं।  इसी कड़ी में दोनों इंज्याय करने के  लिए क्रूज पार्टी में शामिल होने के लिए गए थे। उधर, शाहरुख खान ने अपने बेटे से फोन पर दो मिनट तक बात भी की है।

munmun

अपने पिता से बात करते दौरान आर्यन भावुक भी हो गए। इस बीच शाहरुख अपने बेटे को धैर्य रखने को कहा। उधर, सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के कई स्टार शाहरुख के बेटे के सपोर्ट में उतर चुके हैं। इस सिलसिले  में सलमान खान शाहरुख से मिलने मन्नत पहुंचे। इससे पहले रविवार को मीडिया से मुखातिब होने के दौरान  सुनील शेट्टी ने आर्यन को लेकर कहा था कि वो बच्चा है, पहले आप लोग उसे सांस लेने दीजिए। मामले की पूरी जांच होने दीजिए। हर बात में बॉलीवुड के टारगेट करना ठीक नहीं है। जिस पर सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगा दी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Monarch Dhamecha (@munmundhamecha)

 कौन है अरबाज मर्चेंट, जो आर्यन के साथ हुआ गिरफ्तार 

इसके अलावा आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट भी गिरफ्तार हुआ है। ये आर्यन और सुहाना का अच्छा दोस्त बताया जा रहा है। क्रूज ड्रग्स पार्टी के दौरान यह भी एनसीबी के हत्थे चढ़ा है। इसने इंस्टाग्राम को प्राइवेट रखा हुआ है, जिसे 30 हजार लोग फॉलो करते हैं, जिसमें सुहाना खान, आर्यन खान, शनाया कपूर, अलाया फर्नीचरवाला, अनन्या पांडे और अंजिनी धवन जैसे पॉपुलर स्टारकिड्स शामिल हैं। इससे पहले अरबाज का पूजा बेदी की बेटी आलया के साथ भी नाम जुड़ा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryan Khan Fan⏺ (@aryankhanfc_id)