newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kareena Kapoor: बिकिनी पहन अंतरंग फोटो के साथ करीना ने किया पति सैफ को जन्मदिन विश, खूब बांधे तारीफों के पुल

Kareena Kapoor: आज एक्टर का 53वां जन्मदिन है। इस मौके पर बेबो यानी करीना कपूर खान ने अपने पति को स्पेशल तरीके से विश किया है।तो चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या लिखा है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के छोटे नवाब यानी सैफ अली खान की गिनती बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में होती है। आखिरी बार उन्होंने फिल्म आदिपुरुष में काम किया था, जिसमें उन्होंने रावण की भूमिका निभाई थी। फिल्म भले की आलोचनाओं का शिकार हुई लेकिन सैफ अली खान की एक्टिंग को सराहा गया। आज एक्टर का 53वां जन्मदिन है। इस मौके पर बेबो यानी करीना कपूर खान ने अपने पति को स्पेशल तरीके से विश किया है।तो चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या लिखा है।

फोटो के जरिए लुटाया प्यार

पति सैफ के 53वें जन्मदिन पर करीना ने उन्हें बड़े ही अलग अंदाज में विश किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी और सैफ के वेकेशन की अनसीन फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों को पूल के किनारे बैठा देखा गया है। करीना पिंक कलर की बिकिनी में दिख रही हैं, जबकि सैफ ने शॉर्ट्स पहने हैं। फोटो को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा- उन्होंने ये फोटो चुनी जिसे मैं इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सकूं। भले ही वह मेरे सामने मुस्कुरा रहे हैं, और मुस्कुराए भी क्यों नहीं…आज उसका जन्मदिन हैं…तुम हमेशा ही ऐसे शांत और रिलेक्स रहो मेरी जान। उन्होंने आगे लिखा- मेरे परम प्रेमी को जन्मदिन की शुभकामनाएं… वास्तव में आपके जैसा कोई नहीं है… दयालु, उदार, क्रेजी… ठीक है मैं पूरे दिन लिख सकती हूं… लेकिन उसके लिए केक खाना होगा।

बॉलीवुड स्टार्स ने किया विश

पोस्ट के साथ ही कपूर खानदान के लोग सैफ को जन्मदिन विश कर रहे हैं। एक्ट्रेस सोनम कपूर ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो सैफ! हम आपसे प्यार करते हैं। वहीं अमृता अरोड़ा ने कमेंट कर लिखा-“सैफू डे। इसके अलावा करिश्मा कपूर,जोया अख्तर, रिया कपूर, महीप कपूर, करण बुलानी ने सैफ को जन्मदिन की बधाई दी। काम की बात करें तो करीना को आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरीके से फ्लॉप हुई थी, जबकि सैफ अली खान आदिपुरुष में रावण का रोल प्ले करते दिखे थे।