newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 24 October 2023: कोर्ट में शादी से पहले होगा बड़ा बवाल, धोखाधड़ी के केस में अक्षरा होगी गिरफ्तार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 24 October 2023: इसी बीच एक शख्स अभिमन्यु के हाथ से मंगलसूत्र लेकर भाग जाता है। कायरव और अभिमन्यु उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं। शख्स बताता है कि उसकी शादी है लेकिन उसके पास मंगलसूत्र नहीं है, इसलिए वो मंगलसूत्र लेकर भागा और वो उस लड़की से भी बहुत प्यार करता है। अगर मंगलसूत्र नहीं होगा तो शादी नहीं होगी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 24 October 2023: छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में जल्दी ही लीप आने वाला है और फिलहाल शो में अक्षरा और अभिमन्यु की शादी का ट्रैक चल रहा है। बीते एपिसोड में आपने देखा कि मंजरी उस चेक की मदद से अभिमन्यु और अक्षरा की शादी को रोकने का काम करेगी। वो उसके लिए पार्थ की मदद लेती है और उससे कुछ काम करने के लिए कहती है, हालांकि वो काम क्या है, वो तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा लेकिन अब अक्षरा गिरफ्तार होने वाली है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhira❣️ (@abhirayrkkh16)


मंजरी का आशीर्वाद देने पहुंचा अभिमन्यु

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु आधी रात को मंजरी से मिलने के लिए आता है। वो चाहता है कि शादी से पहले वो अपनी मां का आशीर्वाद ले। पहले वो मंजरी के पैर छूता है और फिर बलाए लेता है। भले ही अभिमन्यु शादी कर रहा है लेकिन मंजरी को नाराज नहीं करना चाहता है। शैफाली अभिमन्यु को समझाती है कि अपनी नई फैमिली पर ध्यान दो और यहां की चिंता भूल जाओ। अगले दिन अभिमन्यु और अक्षरा की शादी है और आरोही अक्षरा को तैयार करती है और कायरव अभिमन्यु को तैयार करता है। परिवार के सभी लोग खुश हैं। इस बीच मनीष मंजरी को फोन करता है लेकिन मंजरी बहुत गलत तरीके से मनीष से बात करती है और पहचानने से इंकार कर देती है।


चोरी हुआ अभिमन्यु का मंगलसूत्र

इसी बीच एक शख्स अभिमन्यु के हाथ से मंगलसूत्र लेकर भाग जाता है। कायरव और अभिमन्यु उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं। शख्स बताता है कि उसकी शादी है लेकिन उसके पास मंगलसूत्र नहीं है, इसलिए वो मंगलसूत्र लेकर भागा और वो उस लड़की से भी बहुत प्यार करता है। अगर मंगलसूत्र नहीं होगा तो शादी नहीं होगी। अब अभिमन्यु को दया आ जाती है और वो अपना मंगलसूत्र दान कर देता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhira❣️ (@abhirayrkkh16)


अब दूसरा मंगलसूत्र कहां से आए। तभी शैफाली ने जो गिफ्ट दिया है, उसके अंदर से मंगलसूत्र निकलता है। जिसके बाद कोर्ट में डांस होता है, अक्षरा मना भी करती है लेकिन सभी लोग डांस करते हैं। दूसरी तरफ मंजरी पार्थ के साथ मिलकर अपने प्लान को पूरा करने का काम कर रही है। अब आगे आने वाले एपिसोड में अक्षरा गिरफ्तार होने वाली है क्योंकि अक्षरा पर मंजरी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अब देखना होगा कि अक्षरा और अभिमन्यु इस परिस्थिति से कैसे निकलेंगे।