newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली : बक्करवाला क्वारंटाइन सेंटर में 30 कोरोना पॉजिटिव, सभी व्यक्ति तबलीगी जमात से जुड़े

बाहरी दिल्ली में कोरोनावायरस के 30 नए मामले सामने आए हैं। पॉजिटिव पाए गए सभी व्यक्ति बक्करवाला गांव में बनाए गए एक क्वारंटाइन सेंटर में थे।

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली में कोरोनावायरस के 30 नए मामले सामने आए हैं। पॉजिटिव पाए गए सभी व्यक्ति बक्करवाला गांव में बनाए गए एक क्वारंटाइन सेंटर में थे। यह सभी व्यक्ति तबलीगी जमात से जुड़े हैं। इन्हें बक्करवाला में रखा गया था।

Tablighi jamat

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “बक्करवाला में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में कुल 133 लोगों को रखा गया था। इनमें से 30 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। साथ ही क्वारंटाइन भी रखे गए अन्य व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है।”

Jammu Kashmir Corona icon

गौरतलब है कि निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल कई लोग अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तबलीगी जमात की मरकज में विभिन्न राज्यों के लोग शामिल हुए थे, जिनमें से अब कई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उधर पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके में कोरोना वायरस के 52 रोगी मिले हैं। यहां 13 अलग अलग मस्जिदों से 102 जमातियों को निकाला गया है। इन मस्जिदों से निकाले गए कई जमातियों का संबंध निजामुद्दीन मरकज से है। इनमें से 52 व्यक्ति जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

चांदनी महल की मस्जिदों से निकाले गए लोगों को क्वारंटाइन करने के बाद अब उनके संपर्क में आए लोगों को भी ढूंढा जा रहा है। गौरतलब है कि चांदनी महल इलाके में कोरोना से 3 दिन में 3 लोगों की मौत हो चुकी है। 6 अप्रैल को इन सब लोगों को चांदनी महल इलाके की अलग-अलग 13 मस्जिदों में से निकालकर गुलाबी बाग के क्वारंटइन सेंटर में रखा गया था। 52 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद डीएम ने पूरे इलाके को तुरंत सील करने के आदेश जारी किए हैं।