newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Coronavirus in India: 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 37,154 नए केस, 724 लोगों की मौत

Coronavirus in India: सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, देशभर में कोरोना के 37,154 नए केस सामने आए हैं। वहीं इस आंकड़ें के बाद अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,08,74,376 हो गई। इसके अलावा एक दिन में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 724 दर्ज की गई है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप अब कम होता जा रहा है। हर दिन कोरोना के दैनिक मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, देशभर में कोरोना के 37,154 नए केस सामने आए हैं। वहीं इस आंकड़ें के बाद अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,08,74,376 हो गई। इसके अलावा एक दिन में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 724 दर्ज की गई है। जिसकी वजह से इस महामारी से कुल मरने वालों की संख्या 4,08,764 हो गई है। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 39,649 नए लोग इस वायरस से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। जिसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 3,00,14,713 हो गई है। देश में अब सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,50,899 है। देश में कोरोनावायरस का रिकवरी रेट अब 97.22% है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस की 12,35,287 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 37,73,52,501 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोनावायरस के लिए 14,32,343 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 43,23,17,813 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।