newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जम्मू-कश्मीर : 1 दिन में कोरोना के 620 मामले, पहली बार एक दिन में इतनी बड़ी संख्या का रिकॉर्ड

जम्मू एवं कश्मीर में रविवार को 620 लोगों की कोरोना संक्रमण जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पहली बार एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित लोगों का पता चला।

जम्मू। जहां देश में कोरोना का प्रकोप फैला हुआ है वहीं जम्मू कश्मीर में भी इस महामारी का कहर जारी है। जम्मू एवं कश्मीर में रविवार को 620 लोगों की कोरोना संक्रमण जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पहली बार एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित लोगों का पता चला।

hospital corona

इसके साथ ही इस केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के मरीजों क संख्या बढ़कर 4,000 के पार चली गई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि 620 नए मामलों में 37 जम्मू संभाग से हैं और 583 कश्मीर संभाग से।

corona Virus

 

इसके साथ वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 4,087हो गई। राज्य में कोरोना के संक्रमण से अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1,216 मरीज ठीक भी हुए हैं।

Jammu Kashmir Corona icon

राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,830 है। इसमें 684 मामले जम्मू संभाग से और 2,146 कश्मीर संभाग से हैं।