newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Himachal Pradesh: हिमाचल से कांग्रेस के लिए बुरी खबर, लगी इस्तीफे की झड़ी, 8 पदाधिकारियों ने छोड़ा ‘हाथ’ का साथ

Himachal Pradesh: हिमाचल कांग्रेस के 8 और युवा पदाधिकारियों ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। इन सभी युवा नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को अपना इस्तीफा भेजा है। इस्तीफा देने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आकाश सैनी, अध्यक्ष युवा इंटक जिला शिमला राहुल नेगी, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी अमित मेहता, सचिव जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी भगत सिंह ठाकुर, नरेश कुमार, धीरज कश्यप, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी मेहर सिंह कंवर और सचिव प्रदेश युवा का प्रतीक शर्मा शामिल है। 

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में इसी साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जनता के बीच जा रहे है और राज्य की जनता से बड़े-बड़े वादे भी कर रहे है। वहीं चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ जहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के लिए लगातार बुरी खबरें आ रही है। इसी बीच हिमाचल में कांग्रेस को एक के बाद एक बड़े झटके लगते जा रहे है। कांग्रेस के कई नेता पार्टी का साथ छोड़ते जा रहे है। बीते दिनों जहां पार्टी के प्रदेश महासचिव धर्मपाल ठाकुर ने हर्ष महाजन के सपोर्ट में पार्टी का साथ छोड़ दिया था। इसी बीच अब हिमाचल में चुनाव से पहले इस्तीफे की झडी लग गई है।

congress 1

हिमाचल कांग्रेस के 8 और युवा पदाधिकारियों ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। इन सभी युवा नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को अपना इस्तीफा भेजा है। इस्तीफा देने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आकाश सैनी, अध्यक्ष युवा इंटक जिला शिमला राहुल नेगी, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी अमित मेहता, सचिव जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी भगत सिंह ठाकुर, नरेश कुमार, धीरज कश्यप, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी मेहर सिंह कंवर और सचिव प्रदेश युवा का प्रतीक शर्मा शामिल है।

आपको बता दें कि इन 8 नेताओं ने ऐसे वक्त में पार्टी का साथ छोड़ा है जब हिमाचल प्रदेश के सोलन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की 14 अक्टूबर की ‘परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली’ करने जा रही है लेकिन उनकी रैली से पहले पार्टी को तगड़ झटका लगा है। गौरतलब है कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने पार्टी से नाता तोड़ लिया था और भाजपा का दामन थाम लिया था। हर्ष महाजन पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के करीबी माने जाते है।