newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

COVID-19: देश में पिछले 24 घंटे में 9283 नए मामले, 437 की मौत, केरल में डरा रहे आंकड़े

COVID-19: सक्रिय मामलों की संख्या में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली है। देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,11,481 पर बनी हुई है, जो पिछले 537 दिन में सबसे कम है। वहीं, बीते 24 घंटे में वायरस के कारण जान गवानें वालों की संख्या 437 बनी हुई है जबकि 10,949 लोगों ने महामारी को मात दी है।

नई दिल्ली। देश और दुनिया में एक बार फिर कोरोना का कहर बरसने लगा है। देश के केरल राज्य में तो वायरस के नए मामले चौका रहे हैं। बात ताजा आंकड़ों की करें तो देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 9283 नए केस सामने आए हैं। हालांकि, सक्रिय मामलों की संख्या में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली है। देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,11,481 पर बनी हुई है, जो पिछले 537 दिन में सबसे कम है। वहीं, बीते 24 घंटे में वायरस के कारण जान गवानें वालों की संख्या 437 बनी हुई है जबकि 10,949 लोगों ने महामारी को मात दी है।

Corona Vaccine

देश में कोरोना का कुल आंकड़ा (बीते 24 घंटे में)

भारत में कोरोना के नए मामले-  9,283

रिकवरी- 10,949

कोरोना से मौत- 437

देश में सक्रिय मामले- 1,11,481

मिजोरम में तीन लोगों की मौत

मिज़ोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमित 465 लोग डिस्चार्ज हो गए हैं। इस दौरान 3 लोगों की मौत हो गई वहीं कुल सक्रिय मामलों की संख्या 4,247 बनी हुई है। कुल मामले 132320 हैं, इनमें से 127591 लोग ठीक हो चुके हैं। बात अगर कुल मौतों की करें तो अब तक यहां 482 लोगों की वायरस के कारण जान जा चुकी है।

महाराष्ट्र के ठाणे में 68 नए मामले

महाराष्ट्र के ठाणे में भी कोरोना के नए मामलों की संख्या 60 से अधिक रही। यहां वायरस के 68 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 5,68,615 हो गई। वहीं, जिले में दो और मरीजों की मौत होने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 11,576 हो गया है। ये मंगलवार के आंकड़ें हैं। ठाणे में कोराना से मृत्यु दर 2.03 फीसदी बनी हुई है।