newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: गुरुद्वारे में AAP विधायक पर गुंडागर्दी का आरोप, पत्रकार को मुक्का मारने पर मचा बवाल (वीडियो)

Delhi: बता दें कि मामला रिठाला विधानसभा के अंतर्गत रोहिणी सेक्टर 16 का है। जहां आप विधायक महेंद्र गोयल पाइप लाइन का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान कार्यक्रम में आप नेता समेत कई स्थानीय लोग भी शामिल हुए। जहां वो गुरुद्वारा में जाकर अपने क्षेत्र में किए गए विकास कार्य और उपलब्धियां गिनाते है।

नई दिल्ली। दिल्ली की सत्ता में काबिज अरविंद केजरीवाल की पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल की गुंडागर्दी देखने को मिली है। रिठाला से आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल पर मारपीट करने का आरोप लगा है। दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान महेंद्र गोयल ने पहले तो एक पत्रकार के साथ बदसूलकी की और फिर सत्ता के नशे में चूर आप विधायक ने पत्रकार से मारपीट की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आप विधायक महेंद्र गोयल किस तरह से अपनी धौंस जमाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वो गुरुद्वारे के प्रधान से उलझते रहे है। वाद-विवाद इतना हो जाता है कि केजरीवाल के विधायक गुरुद्वारे के प्रधान को अपनी धमक देखने लगते है। हालांकि अब इस मामले में आप विधायक की मुश्किलें बढ़ गई है। पुलिस ने लोगों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

बता दें कि मामला रिठाला विधानसभा के अंतर्गत रोहिणी सेक्टर 16 का है। जहां आप विधायक महेंद्र गोयल पाइप लाइन का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान कार्यक्रम में आप नेता समेत कई स्थानीय लोग भी शामिल हुए। जहां वो गुरुद्वारा में जाकर अपने क्षेत्र में किए गए विकास कार्य और उपलब्धियां गिनाते है। लेकिन इसी दौरान जब एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया तो वो तिलमिला गए। इतना ही नहीं आप विधायक ने पत्रकार के सवालों का देने के बजाए उल्टा उसे भिड़ गए और हाथापाई शुरू कर दी। वहीं पीड़ित पत्रकार जसविंदर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया जब आप विधायक ने अपनी स्पीच दी, उसके बाद गुरुद्वारे के प्रधान बोलने लगे कि पिछले 8 सालों में हमारे यहां जो काम उसके हां कर दिया जो नहीं हुआ उसके लिए न कर दिया।

इसी बीच में आप विधायक मेरे साथ तू-तू-मैं-मैं करने लगे। पत्रकार ने ये भी बताया कि महेंद्र गोयल ने उनसे मोबाइल भी छिन लिया और आपत्ति जताई की आप रिकॉर्डिंग क्यों कर रहे है। पत्रकार ने आप विधायक ने गुरुद्वारे के अंदर मेरे मुंह पर मुक्का मार दिया और मोबाइल को छिनकर अपने साथ ले गए।

आपको बता दें कि आप विधायक महेंद्र गोयल इससे पहले भी इस तरह के विवादित मुद्दों पर चर्चा में आ चुके है। उन्होंने कुछ साल पहले जल बोर्ड के अधिकारी के साथ भी मारपीट की थी, जिसका वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।