newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

“Rashtrapatni” Remark: कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मांगी माफी, चिट्ठी लिखकर कही ये बात

“Rashtrapatni” Remark: बता दें कि 2 दिनों से अधीर रंजन द्वारा राष्ट्रपति पर दिए गए बयान को लेकर हंगामा देखने को मिल रहा है। भाजपा ने आदिवासी से जुड़ा मामला बताकर लगातार कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। साथ ही भाजपा ने सोनिया गांधी से माफी की मांग की। स्मृति ईरानी ने जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा। जिसके बाद आज आखिरकार अधीर रंजन ने चिट्ठी लिखकर माफी मांग ली है।

नई दिल्ली। बीते दिनों कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी (Congress MP Adhir Ranjan Chowdhury) ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की थी। अधीर रंजन ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए राष्ट्रपति की जगह ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का इस्तेमाल कर दिया था। इसी बयान के विरोध में भाजपा ने सड़क से लेकर संसद तक मोर्चा खोल दिया था। इसके अलावा संसद में सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच जमकर टकराव देखने को मिला था। लोकसभा में केंद्रीय मंंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच नोकझोंक तक हो गई थी। इसी बीच अब कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर विवादित बयान को लेकर आखिरकार माफी मांग ली है। उन्होंने महामहिम को चिट्ठी लिखकर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मेरी जुबान फिसल गई थी।

adhir ranjan chowdhury and sonia

बता दें कि 2 दिनों से अधीर रंजन द्वारा राष्ट्रपति पर दिए गए बयान को लेकर हंगामा देखने को मिल रहा है। भाजपा ने आदिवासी से जुड़ा मामला बताकर लगातार कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। साथ ही भाजपा ने सोनिया गांधी से माफी की मांग की। स्मृति ईरानी ने जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा। जिसके बाद आज आखिरकार अधीर रंजन ने चिट्ठी लिखकर माफी मांग ली है। अधीर रंजन ने कहा कि, मैंने गलती से गलत शब्द का प्रयोग किया। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि जिस तरह से भाजपा-कांग्रेस पर हमलावर है उस तरह से क्या ये मामला यही पर ठंड़ा हो जाएगा।

बता दें कि अधीर रंजन की तरफ से राष्ट्रपति की जगह राष्ट्रपत्नी शब्द का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद भाजपा ने जमकर बवाल किया। भाजपा ने कहा कि देश की प्रथम नागरिक के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कोई नेता सदन कैसे कर सकता है। वहीं ‘राष्ट्रपत्नी विवाद’ के बीच आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और स्मृति ईरानी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।