newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Punjab: BJP और कांग्रेस के बाद अब AAP की झाडू में सवार होने जा रहे सिद्धू!, इस ट्वीट से संभावनाओं का बाजार गर्म

Punjab: इस बीच पंजाब कांग्रेस चीफ के पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है जिसके बाद सिद्धू के आम आदमी पार्टी में जाने की संभावना लगाई जा रही है। दरअसल, सिद्धू ने पंजाब के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ करते हुए इसे नया युग भी करार दिया है।

नई दिल्ली। हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को पंजाब में अपनी किस्मत आजमाई। ‘आप’ के लिए ये फैसला सही भी निकला। पार्टी को राज्य में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल हुई। आप की जीत सरकार में पहले से मौजूद कांग्रेस के लिए किसी सदमें से कम नहीं था। पार्टी को न सिर्फ पंजाब में नुकसान हुआ बल्कि बाकि चार राज्यों में खराब प्रदर्शन देखने को मिला। 5 राज्यों में करारी हार के बाद कांग्रेस में खलबली मच गई है। हार का सारा ठीकरा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों पर फोड़ा जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हार के बाद कल 5 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा था। जिसमें पंजाब के नवजोत सिंह सिद्धू का नाम भी शामिल था। ऐसे में बीते दिन बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सोनिया गांधी के आदेश के बाद आज नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दिया। सिद्धू ने अपने इस्तीफे की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर भी की और कैप्शन में लिखा, ‘कांग्रेस पार्टी के हाईकमान की जैसी इच्छा थी वैसी ही मैंने किया है।’

navjot singh sidhhu

अब इस बीच पंजाब कांग्रेस चीफ के पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है जिसके बाद सिद्धू के आम आदमी पार्टी में जाने की संभावना लगाई जा रही है। दरअसल, सिद्धू ने पंजाब के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ करते हुए इसे नया युग भी करार दिया है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि पंजाब में नए माफिया विरोधी युग का आगाज हो गया है। सिद्धू ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘वही सबसे खुश इंसान होता है जिससे कोई उम्मीद नहीं करता…भगवंत मान ने पंजाब में एक नए एंटी माफिया युग की शुरुआत कर दी है। उम्मीद है कि वह उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और पंजाब को फिर से सुधार के रास्ते पर ले चलेंगे। उनसे उम्मीद है कि वह लोगों को ध्यान में रखकर नीतियां बनाएंगे।’


सिद्धू ने इस ट्वीट में जिस तरह से अपनी पार्टी पर निशाना साधा है और पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ की है। उसके बाद से ही अब चर्चाओं की बाजार गर्म है कि क्या सिद्धू अब भाजपा और कांग्रेस के बाद AAP में जाने का मन बना रहे हैं। खैर सिद्धू झाडू के साथ जाते हैं या फिर कांग्रेस में रहकर पार्टी की मुश्किलें बढ़ाते हैं ये देखना दिलचस्प होगा।