नई दिल्ली। एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं तो दूसरी तरफ ऐसी अनर्गल बयानबाजी भी कर रहे हैं कि शायद उनके राजनैतिक कद पर बट्टा ही लग जाए। दरअसल, आज बिहार की विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो कहा वो कुछ ऐसा था कि जिसे हम लिख नहीं सकते. हुआ कुछ यूं कि सदन में आज जातीय जनगणना पर चर्चा हो रही थी. उसी चर्चा के दौरान नीतीश अपनी उपलब्धियां गिना रहे थे। उसी दौरान नीतीश जो बोल गये उसे सभ्य समाज खुले तौर पर नहीं बोला जा सकता है।
नीतीश कुमार ने क्या कहा ?
आपको बता कि बिहार विधानसभा में आज कास्ट सेंसस से जुड़ी आर्थिक रिपोर्ट पेश की गयी. इसके बाद इस सदन में चर्चा शुरू हुई. चर्चा के दौरान नीतीश कुमार बोलने के लिए उठे. नीतीश कुमार ने अपनी उपलब्धियां गिनानी शुरू की. नीतीश कुमार ने बताना शुरू किया कि उन्होंने बिहार की लड़कियों को पढ़ा दिया है. इसका फायदा मिल रहा है. लेकिन इसके बाद जो नीतीश कुमार ने कहा वो वाकई में एक मुख्यमंत्री के तौर पर सुनना बेहद अशोभनीय है।
बता दें कि नीतीश सदन के अंदर बताने लगे कि उन्होंने कैसे बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कर लिया है. उन्होंने कहा “हमलोगों ने कहा कि जब पढ़ लेगी लड़की तो जो पुरूष है, जब शादी होती है तो रोज रात में उसके साथ करता है न. उसी में और पैदा हो जाता है. अगर लड़की पढ़ लेती है तो हमको मालूम है कि पुरूष करेगा ठीक है. लेकिन लड़की कहेगी कि अंतिम में उसको भीतर मत घुसाओ, उसको बाहर कर दो. पुरूष करता तो है लेकिन अब जनसंख्या घट रही है.” नीतीश कुमार के इस बयान के बाद पूरे सदन में एक अजीब सा माहौल हो गया जहां कुछ महिला सदस्य झेंप गई वहीं कुछ अन्य विधायक नीतीश के इस बयान पर हंस रहे थे।
पटना: जनसंख्या नियंत्रण पर ये क्या बोल गए CM नीतीश कुमार ?#NitishKumar pic.twitter.com/p11Yuv9uIR
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) November 7, 2023
नीतीश कुमार के इस बयान पर सोशल मीडिया पर तरह तरह से रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं.. देखिए..
जब शादी होती है तो पुरूष रोज रात में करता है न. भीतर नहीं…….लेकिन अंतिम में भीतर मत घुसाओ….जनसंख्या नियंत्रण पर ऐसा बयान?
ये बिहार के सीएम नीतीश कुमार का विधानसभा में बयान देखिये. सदन में महिलाएं भी रही होंगी. क्या देश में इतना खुलापन आ गया है कि विधानसभा में ऐसी बातें?… pic.twitter.com/fjthPRPNPc
— Shubham Shukla (@ShubhamShuklaMP) November 7, 2023
नीतीश कुमार जी की मानसिक स्थिति अब खराब हो चुकी हैं। उन्हें जल्द इस्तीफा दे देना चाहिए।
सदन में इतनी अभद्र बाते करके सदन के साथ-साथ पूरे बिहार की गरिमा खत्म कर रहे हैं। pic.twitter.com/spktwv4V7A
— Vikash Singh (@iSinghVikash) November 7, 2023
शादी के बाद करना ही शुरू कर देता है। इसलिए ज्यादा बच्चा पैदा हो जाता है, जनसंख्या नियंत्रण पर नीतीश कुमार बोले, तेजस्वी की तरफ देखते हुए कहा की इसके यहां तो 9 गो है। सीएम की इस बात को सुनकर तेजस्वी झेंप गए#NitishKumar #TejashwiYadav #BiharCasteSurvey pic.twitter.com/8C0YjUsPqV
— News4Nation (@news4nations) November 7, 2023
देश के भावी प्रधानमंत्री उम्मीदवार हैं। सुनिए लोकतंत्र के मंदिर में प्रज्जन दर पर अपनी गाथा सुना रहे।
शर्म करें नीतीश कुमार।@alok_ajay @BJP4Bihar @BJP4India @AmitShah @PMOIndia @UpendraKushRLJD @HariManjhi @JitanramMajhi pic.twitter.com/snEQ3n163a— Aryan Anand (@The_AryanAnand) November 7, 2023
बिहार विधान सभा में नीतीश कुमार रिप्रोडक्शन चैप्टर पढ़ा रहे हैं, बायोलॉजी के महान शिक्षकों में नीतीश कुमार की गिनती होती रहेगी। नीतीश कुमार हमलोगों से 1 हजार साल आगे चल रहे हैं, शिक्षक दिवस पर अब पुरुष और महिला विधायक इनको याद करेंगे।
(इयरफोन लगाकर सुनिएगा) pic.twitter.com/px9hOzYrAm
— Mohit Kumar Singh (@Mohit_K_Singh) November 7, 2023
बिहार विधानसभा में आज महिला और पुरूष की संख्या पर तुलना करते हुए नीतीश कुमार का अजीबोग़रीब बयान, ध्यान से सुनिए और समझिए pic.twitter.com/v3RMvk9ADl
— Pawan Prakash (@pawanprakash) November 7, 2023
नीतीश कुमार का ये बयान जरूर सुनें
किसी राज्य के मुख्यमंत्री को ‘सेक्स एजुकेशन’ पर विधानसभा में बोलते हुए पहली बार सुन रही हूं.#NitishKumar pic.twitter.com/t4qiZhCf3K
— Versha Singh (@Vershasingh26) November 7, 2023