newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Priyanka Gandhi: चित्रकूट में कविता सुनाकर फसी प्रियंका, चोरी के आरोप के बाद अब ट्विटर पर गांधी परिवार की हो रही फजीहत

Priyanka Gandhi: प्रियंका ने मंच से जिस कविता का संवाद किया उसे लेकर अब इस कविता को लिखने वाले कवि पुष्यमित्र उपाध्याय ने इस पर आपत्ति जताते हुए प्रियंका गाँधी को लताड़ लगाई है। पुष्यमित्र उपाध्याय ने ट्वीट कर लिखा, ”प्रियंका गांधी जी ये कविता मैंने देश की स्त्रियों के लिए लिखी थी न कि आपकी घटिया राजनीति के लिए।

नई दिल्ली। बीते दिन कॉन्ग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार (17 नवंबर 2021) को चित्रकूट पहुँची थी। यहां प्रियंका गांधी ने मत्स्यगजेन्द्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर आरती उतारी मंदाकिनी की जलधारा में बने मंच से महिलाओं से संवाद किया। प्रियंका गांधी ने इस दौरान उन्होंने चित्रकूट के रामघाट पर ‘लड़की हूँ-लड़ सकती हूँ’ संवाद को संबोधित करते हुए महिलाओं से उत्तर प्रदेश को बदहाली से निकालने के लिए लड़ाई में आगे आने की लिए आह्वान किया। प्रियंका ने एक कविता पढ़ते हुए कहा, “बहुत हुआ इंतजार अब, सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो अब गोविंद ना आएँगे। औरों से कब तक आस लगाओगी…।” अब इसी कविता को लेकर प्रियंका गांधी चोरी के आरोप में घिर गई है।

प्रियंका ने मंच से जिस कविता का संवाद किया उसे लेकर अब इस कविता को लिखने वाले कवि पुष्यमित्र उपाध्याय ने इस पर आपत्ति जताते हुए प्रियंका गाँधी को लताड़ लगाई है। पुष्यमित्र उपाध्याय ने ट्वीट कर लिखा, ”प्रियंका गांधी जी ये कविता मैंने देश की स्त्रियों के लिए लिखी थी न कि आपकी घटिया राजनीति के लिए। न तो मैं आपकी विचारधारा का समर्थन करता हूं और न आपको ये अनुमति देता हूं कि आप मेरी साहित्यिक संपत्ति का राजनैतिक उपयोग करें। कविता भी चोरी कर लेने वालों से देश क्या उम्मीद रखेगा?” सोशल मीडिया पर भी प्रियंका गांधी को ट्वीटर यूजर जमकर लताड़ लगा रहे हैं।

ट्विटर पर ऐसे मिल रहे हैं रिएक्शन