नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा में गुरुवार को भीषण सड़क (Agra Road Accident) हादसा हुआ है। यहां के एत्मादपुर नामक इलाके में गुरुवार सुबह एक स्कॉर्पियो गाड़ी के एक कंटेनर से टकरा जाने से नौ लोगों की मौत हो गई है और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने कहा है कि आठ की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एसएन मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन वॉर्ड में भर्ती कराए गए नौवें ने वहीं अपना दम तोड़ दिया। एसयूवी का पंजीकरण नंबर झारखंड का है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।
आगरा के एसपी ने बताया कि, दोनो गाड़ियां विपरीत दिशा में जा रही थीं। स्कार्पियो के हाईवे पर नियंत्रण खोकर डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ आ जाने से यह दुर्घटना हुई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
दोनो गाड़ियां विपरीत दिशा में जा रही थीं। स्कार्पियो के हाईवे पर नियंत्रण खोकर डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ आ जाने से यह दुर्घटना हुई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है: SP आगरा https://t.co/5qH7PTUtQ1 pic.twitter.com/rIdQ2GkhGw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2021
हादसे पर सबसे पहली नजर आसपास रहने वाले लोगों की पड़ी, जो मॉर्निग वॉक करने के लिए अपने घरों से निकले हुए थे। इन्होंने ही एम्बुलेंस को बुलाकर चार घायलों को अस्पताल में भिजवाया। फिर बाद में पुलिस ने आकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो में से शवों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि यह हादसा सुबह 5.15 बजे हुआ, जब मंडी समिति परिसर के पास डिवाइडर के उस तरफ एक तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई।