newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

ट्रंप के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है आगरा, सीएम योगी और आनंदीबेन पटेल करेंगे स्वागत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए ऐतिहासिक शहर आगरा पूरी तरह से तैयार है। ट्रंप की यात्रा के मद्देनजर सोमवार दोपहर से आम जनता के लिए ताजमहल को बंद कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए ऐतिहासिक शहर आगरा पूरी तरह से तैयार है। ट्रंप की यात्रा के मद्देनजर सोमवार दोपहर से आम जनता के लिए ताजमहल को बंद कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

donald trump agraवहीं एएसआई के एक अधिकारी ने बताया, “ताजमहल दोपहर 12.30 बजे से आम जनता के लिए बंद रहेगा क्योंकि शाम को ट्रंप ऐतिहासिक स्मारक का दौरा करेंगे।” उन्होंने कहा कि ताज महल के लिए टिकट खिड़की भी पूर्वाह्न 11.30 बजे के बाद बंद हो जाएगी।

Donald Trumpट्रंप आज पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनर और अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों के साथ भारत के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। यह जोड़ा गुजरात के अहमदाबाद में यात्रा का पहला दिन बिताएगा और फिर आधिकारिक स्वागत और द्विपक्षीय वार्ता के लिए दिल्ली जाने से पहले आगरा के लिए उड़ान भरेगा।

Yogi Adityanath Anandiben Patelट्रंप यहां खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां उनकी अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की जाएगी। ट्रंप से पहले, अमेरिका के जिन राष्ट्रपतियों ने आगरा का दौरा किया उनमें बिल क्लिंटन और ड्वाइट डी. आइजनहावर शामिल हैं। क्लिंटन ने मार्च 2000 में और आइजनहावर ने 1959 में आगरा का दौरा किया था।

donald trump agra vistअमेरिका के प्रथम परिवार की यात्रा के मद्देनजर शहर को बड़े पैमाने पर नया रूप मिला है। प्रशासन ने अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मेलानिया का स्वागत करते हुए विशाल होडिर्ंग, तख्तियां, कटआउट और कई पोस्टर लगाए हैं। हवाईअड्डे से ताजमहल तक के 13 किलोमीटर लंबे मार्ग को सजाया गया है।

donald trump agra flower decoration
मार्ग में कई स्थानों पर, प्रशासन ने फूलों से जानवरों की कई मूर्तियां बनाई हैं। आगरा की बृज संस्कृति और स्थापत्य विरासत को दशाने वाली चित्रकारी से दीवारों को सजाया गया है, विक्टोरियन शैली के लैंप पोस्ट लगाए गए हैं और ऐतिहासिक ताजमहल के लॉन रंगीन फूलों के साथ सजे हुए हैं क्योंकि ऐतिहासिक शहर अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए तैयार है।

donald trump agra
प्रशासन के अनुसार, 21 अलग-अलग स्थानों पर 3,000 से अधिक कलाकार अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए प्रेम के शहर में प्रस्तुति देंगे। हवाईअड्डे पर 250 से अधिक कलाकार उत्तर प्रदेश की संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए विशेष प्रस्तुति देंगे जैसे बृज, अवध, भगवान कृष्ण-राधा और अन्य थीम पर नृत्य करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति आगरा में शाम 4.45 बजे पहुंचेंगे और शाम 5.15 बजे ताजमहल पहुंचेंगे। ट्रंप तब ताजमहल में एक घंटा बिताएंगे और फिर विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।