newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Republic Day 2022 Parade: राजपथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी पर जैसे ही लोगों की नज़र पड़ी अखिलेश यादव हो गए ट्रोल, जानिए क्या है पूरा मामला

Republic Day 2022 Parade: राजपथ पर देश के अलग-अलग राज्यों की झांकियों का भी नजारा गणतंत्र दिवस पर देखने को मिला। इन झांकियों में राज्यों की अपनी सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई दी। इस बार उत्तर प्रदेश की झांकी भी काफी खास रही। इसमें काशी विश्वनाथ धाम की झलक देखने को मिली।

नई दिल्ली। देश आज अपना 73 वां गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन कर रहा है। इस खास मौके पर राजधानी दिल्ली के राजपथ पर शानदार परेड का भी आयोजन देखने को मिला। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरंगा फहराया। इसके साथ ही 21 तोपों की सलामी भी देखने को मिली। राजपथ पर देश के अलग-अलग राज्यों की झांकियों का भी नजारा गणतंत्र दिवस पर देखने को मिला। इन झांकियों में राज्यों की अपनी सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई दी। इस बार उत्तर प्रदेश की झांकी भी काफी खास रही। इसमें काशी विश्वनाथ धाम की झलक देखने को मिली। सोशल मीडिया भी उत्तर प्रदेश की झांकी की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। लोग इस पर अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं साथ ही समाजवादी पार्टी पर निशाने पर ले रहे हैं।

up.

बता दें, इससे पहले जब उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार थी तब राजपथ पर दिखाई जाने वाली झांकी पर इस्लामिक दृश्य देखने को मिला था। वहीं, अब इस बार काशी और हिंदुत्व की छवि राज्य की झांकी पर देखने को मिली है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग सपा सरकार की झांकी और योगी सरकार में दिखाई गई झांटी की तुलना करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इस झांकी में काशी विश्वनाथ धाम के तीन प्रवेश द्वारों की झलक दिखाई गई। एक तरफ बनारस के लोकप्रिय घाट नजर आए जिनपर पंडे और आम श्रद्धालु पूजा-पाठ करते दिखे। ध्यान हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते साल 13 दिसंबर को महत्वकांक्षी काशी विश्वनाथ धाम परियोजना के पहले चरण को जनता को समर्पित किया था। उम्मीद जताई गई थी कि इस परियोजना के जरिए दुनिया के प्राचीन शहरों में शुमार वाराणसी में भी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।