newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अखिलेश यादव का दावा- यूपी में इस बार सपा जीतेगी 350 सीटें, लोग बोले- ‘औकात से ज्यादा बोल गए…’

UP Assembly Election: बता दें कि इस दावे को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि, बहुमत तो छोड़ो, बहुमत के करीब भी नहीं जा पाओगे।

लखनऊ। अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसको लेकर योगी कैबिनेट में जहां विस्तार होने की खबरें सामने आ रही हैं तो वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया है कि इस बार सपा यूपी में 350 सीटें जीतने जा रही है। बता दें कि इस दावे को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि, बहुमत तो छोड़ो, बहुमत के करीब भी नहीं जा पाओगे। बता दें कि यूपी में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सपा ने इस बार फैसला किया है कि, वह चुनावी मैदान में अपने पुराने नारे ‘काम बोलता है’ के साथ फिर से चुनाव मैदान में उतरेगी। बता दें कि 2017 में भी सपा ने इसी नारे के सहारे चुनावी मैदान में कदम रखा था।

Akhilesh Yadav Yogi Adityanath Mayawati

वहीं अखिलेश यादव ने बुधवार को उन्नाव में कहा कि, आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी अपने गठबंधनों के साथ 350 सीटें जीतने जा रही है। हालांकि उनके इस बयान पर लोगों ने उनकी खूब खिंचाई की। एक यूजर ने लिखा कि, “औकात के हिसाब से बहुत ज्यादा बोल गए अक्कलेश भईया, बहुमत के करीब होगे, ज्यादा से ज्यादा 220सीट, 350तो तुमको कत्तई नहीं मिलने वाली, 250भी नहीं मिलेगी”

Akhilesh Yadav UP chunav

वहीं एक यूजर ने लिखा कि, अच्छा मजाक था, एक चुटकुला और सुनाओ। एक अन्य ने लिखा कि, 75 सीट मिल जाए तो बहुत है।

देखिए किस तरह से ट्विटर यूजर्स ने किया अखिलेश यादव को ट्रोल…