newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chandrayaan-3: ‘ऑल इज वेल…’, चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर बोले ISRO चीफ, बताया आगे का प्लान?

Chandrayaan-3: इसरो प्रमुख एम सोमनाथ ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, ‘ हमें पूरा विश्वास है कि हम इस मिशन में सफल होंगे। वहीं, अगर मौजूदा स्थिति के बारे में बात करें, तो सबकुछ दुरूस्त है। अभी कहीं कोई विसंगति नहीं बनी हुई है।

नई दिल्ली। देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की निगाहें अगर किसी पर है, तो वो है चंद्रयान-3। चंद्रयान-3 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। अब यह मून मिशन मून से महज चंद कदम दूर है। वहीं इस मिशन के लिहाज से कल यानी की 23 अगस्त का दिन काफी अहम होने जा रहा है। कल चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी जिसे लेकर देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में बेताबी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। ध्यान दें, यह बेताबी इस लिहाज से काफी अहम हो जाती है, जब बीते दिनों ही रूस का लूना मिशन क्रैश हो गया था। ऐसे में अगर पूरे विश्व की निगाहें भारत पर है, तो यह लाजिमी है। वहीं, चंद्रयान -3 को लेकर इसरो प्रमुख का बयान सामने आया है। आइए, आगे कि रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है?

Chandrayaan 3

दरअसल, इसरो प्रमुख एम सोमनाथ ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, ‘ हमें पूरा विश्वास है कि हम इस मिशन में सफल होंगे। वहीं, अगर मौजूदा स्थिति के बारे में बात करें, तो सबकुछ दुरूस्त है। अभी कहीं कोई विसंगति नहीं बनी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि,’अब तक सबकुछ ठीक हुआ है। अब तक हमें किसी भी प्रकार की आकिस्मता का सामना नहीं करना पड़ा है।

chandrayaan 3 3

 

इसरो प्रमुख ने कहा कि हमने आगे के पड़ाव के लिए पूरी तैयारी कर ली है। अब तक सबकुछ हमारी योजनाओं के अनरूप ही हुआ है। चंद्रयान -2 के ऑर्बिटर के साथ लैंडिंग मॉड्यूल को जोड़ने का महत्वपूर्ण काम पूरा हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि‘लैंडर को चंद्रयान-2 ऑर्बिटर से जोड़ने का परीक्षण और सत्यापन पूरा हो गया है।

chandrayaan 1

ध्यान दें, 2019 से लेकर 2023 तक अब तक तीन मून मिशन विफल हो चुकै हैं। चीन के चांग’ई 5 को छोड़कर, अन्य सभी – इजराइल का बेरेशीट, जापान का हकुतो-आर, भारत का चंद्रयान -2 और अब रूस का लूना -25 इसमें शामिल है । बहरहाल, अब सभी को कल यानी की 23 अगस्त का इंतजार है, जब चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंडिंग कर भारतीय वैज्ञानिक इतिहास रचेंगे।