newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chota Mohammed Rafi : इस युवक की आवाज के दीवाने हुए आनंद महिंद्रा, ट्वीट कर कही ये बात

Chota Mohammed Rafi : मशहूर सिंगर मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) की आवाज के दीवाने आज भी लाखों लोग हैं। उनके गाने सुनकर आज भी लोग उनकी आवाज की तारीफ करते हैं। भले ही मोहम्मद रफी आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन बॉलीवुड में उनके गाए बेहतरीन नगमें आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं।

नई दिल्ली। मशहूर सिंगर मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) की आवाज के दीवाने आज भी लाखों लोग हैं। उनके गाने सुनकर आज भी लोग उनकी आवाज की तारीफ करते हैं। भले ही मोहम्मद रफी आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन बॉलीवुड में उनके गाए बेहतरीन नगमें आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर सौरव किशन नाम का एक युवक छोटा मोहम्मद रफी (Chota Mohammed Rafi) नाम से काफी मशहूर है। इसकी आवाज की तुलना लोग मोहम्मद रफी से कर रहे हैं। इस युवक की आवाज सुनकर महिंद्रा ग्रुप के प्रमुख आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने एक ट्वीट किया जो वायरल हो रहा है।

Saurav

आनंद महिंद्रा ने इस युवक का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘हम लोग कई दशक से नए मोहम्मद रफी का इंतजार कर रहे थे। इसकी आवाज सुनकर लग रहा है कि हम लोगों को ज्यादा इंतजार ना करना पड़े। मैं इस क्लिप से आगे नहीं बढ़ पा रहा हूं।’

दरअसल, वीडियो में गाना गाने वाला युवक सौरव केरल के कोझिकोड़ के रहने वाले हैं। साल 2019 में रफी नाइट में एक बार सौरव ने रफी साहब का एक गाना गाया था तब से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। खास बात है कि सौरव ज्यादातर रफी साहब के ही गाए गाने गाते हैं। हाल ही में सौरव का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो रफी साहब का एक फेमस गाना गा रहे हैं। इस वायरल वीडियो में सौरव ‘तेरी आंखों के सिवा दुनिया में रखा क्या है’ गा रहे हैं।

सौरव का इंस्टाग्राम पर सौरव किशन नाम से पेज है। जिसमें वो अपने गाने के वीडियो लगातार शेयर करते हैं।