newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

राजनीति के चक्कर में राहुल गांधी फिर कर गए ‘गलती’, अनुराग ठाकुर ने पूरे ‘सबूत’ के साथ किया बेनकाब

Fishermen Ministry: राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने इसी वार्ता में लोगों से कहा कि, “अगर जमीन पर खेती करने वाले किसानों का दिल्‍ली(Delhi) में मंत्रालय हो सकता है तो समुद्र के किसानों का क्‍यों नहीं हो सकता।”

नई दिल्ली। बुधवार को कांग्रेसी नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी पुडुचेरी पहुंचे थे। यहां उन्होंने मछुआरा समुदाय के साथ बातचीत की। बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि, “केंद्र सरकार ने किसानों के खिलाफ 3 कृषि बिल पास किए हैं जिससे किसान काफी परेशान हो रहे हैं। सभी जानते हैं कि किसान देश की रीढ़ हैं। अब आप सोच रहे होंगे मैं आपसे ये बाते क्यों कर रहा हूं? क्योंकि मैं आपको समुद्र का किसान मानता हूं।” वहीं राहुल गांधी ने इसी वार्ता में लोगों से कहा कि, “अगर जमीन पर खेती करने वाले किसानों का दिल्‍ली में मंत्रालय हो सकता है तो समुद्र के किसानों का क्‍यों नहीं हो सकता।” राहुल गांधी की इसी बात को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने एक ट्वीट में उन्हें जवाब देते हुए उनकी गलती को उजागर किया। दरअसल राहुल गांधी ने पुडुचेरी में लोगों से कहा कि, आखिर दिल्ली में समुद्र के किसानों का मंत्रालय क्‍यों नहीं हो सकता?

rahul gandhi puducherry pic

इसी को लेकर अनुराग ठाकुर ने मछुआरों से संबंधित मंत्रालय और इसके मंत्री का नाम बताते हुए राहुल के झूठ को सबके सामने रख दिया। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि, श्री राहुल गांधी जी, इसके लिए पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्रालय है और इसके मंत्री गिरिराज सिंह हैं।

वहीं अनुराग ठाकुर के अलावा बेगुसराय से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इटालियन भाषा में ट्वीट करते हुए राहुल गांधी को लेकर लिखा, ईटली में मत्स्य पालन का कोई अलग मंत्रालय नहीं है। वहां यह कृषि और वानिकी मंत्रालय के अंतर्गत आता है। वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी इटालियन भाषा में ट्वीट करते हुए लिखा, वे केवल एक ही बात जानते हैं। झूठ, भय और गलत सूचना फैलाना।

गिरिराज सिंह ने कहा कि, “राहुल जी ! आपको इतना तो पता ही होना चाहिए कि 31 मई,2019 को ही मोदी जी ने नया मंत्रालय बना दिया। और 20050 Cr रुपए की महायोजना (PMMSY) शुरू की जो आज़ादी से लेकर 2014 के केन्द्र सरकार के खर्च (3682 cr) से कई गुना ज़्यादा है।”

वहीं एक और ट्वीट में गिरिराज सिंह ने लिखा कि, “राहुल जी! मेरा आपसे अनुरोध है कि आप नए मत्स्यपालन मंत्रालय में आएँ या मुझे जहाँ बुलाएँ,मैं आ जाता हूँ। मैं आपको नए फ़िशरी मंत्रालय के द्वारा पूरे देश तथा पुदुच्चेरी में चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में बताता हूँ।”

लोगों के आए ऐसे रिएक्शन..