newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

चीन तनाव के बीच सेना प्रमुख नरवणे ने कमांडरों से कहा, हर स्थिति के लिए रहें तैयार

चीन के साथ बढ़ रहे तनाव के बीच देश के सबसे बड़े मध्य कमान की सैन्य तैयारियों का जायजा लेने सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे शुक्रवार को लखनऊ में थे।

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच पिछले कुछ महीनों से सीमा पर तनाव जारी है। इस बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने फील्ड कमांडरों को किसी भी स्थिति के लिए तैयार करने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने हाई लेवल की आपरेशनल तैयारी करने को कहा है।

Army Chief General Manoj Mukund Naravane

चीन के साथ बढ़ रहे तनाव के बीच देश के सबसे बड़े मध्य कमान की सैन्य तैयारियों का जायजा लेने सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे शुक्रवार को लखनऊ में थे।

उन्होंने लिपुलेख में चीनी सेना की बढ़ी गतिविधियों के साथ ही यूपी व उत्तराखंड से सटी नेपाल की सीमा को लेकर गहन मंथन किया। मध्य कमान की ऑपरेशनल और प्रशासनिक तैयारियों से वह संतुष्ट दिखे। इसके लिए मध्य कमान के फार्मेशन कमांडरों की सराहना भी की।