newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना के खिलाफ जंग में भारत को मिला एशियन डेवलपमेंट बैंक का साथ, मिलेगी इतनी बड़ी रकम

एशियन डेवलपमेंट बैंक ने एक बड़ा कदम उठाया है। कोरोना के खिलाफ जंग में अब भारत के साथ एशियाई विकास बैंक खड़ा हो गया है।

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन कोरोनावायरस को लेकर लगातार दुनिया को एडवाइजरी जारी कर रहा है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक इस महामारी के खिलाफ दुनिया को एक लंबी जंग लड़ना अभी बाकी है। ऐसे में दुनिया के हर देश के आगे अर्थव्यवस्था का संकट पैदा हो जाता है। जिसको देखते हुए एशियन डेवलपमेंट बैंक ने एक बड़ा कदम उठाया है। कोरोना के खिलाफ जंग में अब भारत के साथ एशियाई विकास बैंक खड़ा हो गया है।

एशियन डेवलपमेंट बैंक ने भारत की इस लड़ाई को और मजबूती देने के लिए भारत को 1.5 अरब डॉलर का कर्ज यानी 11 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा रकम का कर्ज देने की बात कही है। भारत सरकार और एडीबी के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर भी हुए हैं। एडीबी के अनुसार भारत की ओर से उठाए जा रहे कदम काफी सहासिक और सराहनीय है। यह रकम भारत में गरीबों की मदद करने और कोविड-19 को खत्म करने के लिए दी जा रही है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर एशियाई विकास बैंक की ओर से क्या कहा गया है।

एशियाई विकास बैंक अध्यक्ष के अनुसार कोरोना वायरस के खिलाफ भारत सरकार जिस तरह से साहसिक कदम उठा रही है, उसका समर्थत एडीबी कर रहा है। उन्हें उम्मीद है कि भारत सरकार देश के लोगों को भरपूर मदद पहुंचाएगी। खासकर गरीब और वंचित तबके के लोगों को बिल्कुल भी नहीं छोड़ा जाएगा।

Corona

एडीबी के अनुसार कोरोना वायरस को लेकर उसके इस सक्रिय प्रतिक्रिया एवं व्यय समर्थन (केयर्स) कार्यक्रम के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों, किसानों, स्वास्थ्य कर्मियों, महिलाओं, सीनियर सिटीजन, दिव्यांगों और मजदूरों सहित 80 करोड़ से अधिक लोगों को मदद पहुंचाने का काम कर रही है। गौरतलब है कि दुनिया भर के करीब 184 देशों में कोरोनावायरस का कहर बरपा है। दुनिया की बड़ी से बड़ी महानशक्तियां इस महामारी के आगे बेबस नजर आ रही हैं।