नई दिल्ली। एक समय पर पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (BJP) में रहकर टीएमसी (Trinamool Congress) विरोधी चेहरा माने जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) अब तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बीते दिन शुक्रवार को बाबुल सुप्रियो ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि भाजपा के सदस्यों द्वारा की जाने वाली ”नफरत और विभाजनकारी” वाली राजनीति के कारण ही उन्होंने पार्टी का दामन छोड़ने का फैसला लिया था। भाजपा में रहकर हिंदूत्व के लिए आवाज मुखर करने वाले बाबुल सुप्रियो को अब पश्चिम बंगाल में बालीगंज विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव (Ballygunge assembly seat by election) के लिए टीएमसी उम्मीदवार बनाया है।
Babul Supriyo, former BJP Minister turned TMC candidate from Ballygunge seat in Kolkata. pic.twitter.com/JhfUCePmwZ
— Anindya (@AninBanerjee) March 18, 2022
सोशल मीडिया पर इस दौरान की एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें वो मुस्लिम समुदाय की टोपी और सफेद रंग का कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर उनकी जमकर लताड़ लगा रहे हैं। लोग उनके लिए रंग बदलने वाला इंसान जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
यहां देखें लोगों के रिएक्शन
Yaar be happy he has not changed his name
— G Shiva Ganesh (@GShivaGanesh1) March 19, 2022
Funny how poltics change people, or rather people change with politics
— Ria (Blank) ?? (@woke_less) March 18, 2022
Why the posters are not in Bengali??? Where are the Bengali chauvinists?
— Shubham (@ShubhamUPwale) March 18, 2022
CA CA Chi Chi..to BA BUL Chi Chi !!
— AVIJIT GHATAK (@obhijit4) March 18, 2022
Hey @SuPriyoBabul pic.twitter.com/uIbAogkKf3
— Opinionated_joker (@Opinionatedjok) March 18, 2022
Is this Bharat ?? Or soon to be changed to something else ?
— Mahadevkebhakt (@Righttospeak20) March 19, 2022
This is called being BhadraLog now
— Pravin (@Bharat_Devbhumi) March 18, 2022
याद हो कि बीते साल सितंबर में भाजपा का साथ छोड़कर बाबुल सुप्रियो, ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बाबुल सुप्रियों ने भाजपा छोड़ने का फैसला केंद्र में मंत्रिपद से हटाए जाने के कुछ ही दिन बाद ही ले लिया था। उस वक्त सुप्रियो ने कहा था कि वो किसी भी पार्टी को नहीं ज्वाइन करेंगे।