newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bareilly: सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर, सीएम योगी के खिलाफ दिया था विवादित बयान, देखें Video

Bareilly: यूपी के बरेली में भोजीपुरा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर बीडीए का बुलडोजर चल गया है। गुरुवार को बीडीए की टीम ने सुबह करीब 11 बजे शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर पहुंच गई और उसे ध्वस्त करने लगी।

नई दिल्ली। यूपी के बरेली में भोजीपुरा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर बीडीए का बुलडोजर चल गया है। गुरुवार को बीडीए की टीम ने सुबह करीब 11 बजे शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर पहुंच गई और उसे ध्वस्त करने लगी। जिस समय यह पेट्रोल पंप ध्वस्त किया जा रहा था, उस वक्त भी लोग यहां पर पेट्रोल-डीजल भरवा रहे थे। सभी को रोककर वहां से हटाया गया इसके बाद उसे ध्वस्त कर दिया गया।

परसाखेड़ा में बना है पेट्रोल पंप

दरअसल, शहजिल इस्लाम का यह पेट्रोल पंप एसईआरएस फिलिंग स्टेशन के नाम से परसाखेड़ा में स्थित है। बीडीए वीसी का कहना है कि यह पेट्रोल पंप बिना नक्शा पास किए बनाया गया था। इसके लिए पहले ही नोटिस जारी किया गया था। मगर कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने यह भी बताया कि इसको एनओसी भी जारी नहीं है। इसके बाद भी यह यहां पर अवैध तरीके से लगातार चल रहा था। नोटिस का जबाव नहीं देने के बाद इसको आज ध्वस्त किया जा रहा है।

शहजिल इस्लाम पर रिपोर्ट भी हो चुकी है दर्ज

हाल ही में शहजिल इस्लाम ने सपा के एक कार्यक्रम में सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। जिसके बाद हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की तहरीर पर इनके खिलाफ रिपोर्ट भी लिखी गई थी। मगर तब तक अब बीडीए ने इनके पेट्रोल पंप को भी ध्वस्त कर दिया। यह पेट्रोल पंप बिना नक्शा पास किए बनाया गया था। इसके लिए पहले ही नोटिस जारी किया गया था। ध्वस्तीकरण के भी आदेश जारी कर दिए गए थे। इसलिए आज से ध्वस्त किया गया है।