newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vande Bharat: बड़ी खबर! भारत सरकार लॉन्च करने जा रही है 5 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए सभी डिटेल्स

Vande Bharat: इस वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल रन के दौरान हावड़ा-पुरी रूट पर खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, जयपुर-क्योंझर रोड, कटक, भुवनेश्वर, खुर्द पर स्टॉपेज लिया। यहां ट्रेन दो मिनट तक रुकी। बता दें कि पिछले महीने ही पीएम मोदी ने कई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है। मध्य प्रदेश से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई, जबकि राजस्थान और केरल को भी वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिली। इस ट्रेन के जरिए न सिर्फ यात्रियों के समय में बचत हो रही है, बल्कि उन्हें कम रुपये में ही हवाई जहाज जैसी सुविधाएं भी मिल रही हैं। आने वाले समय में कई नए रूटों पर वंदे भारत ट्रेनें नजर आने की पूरी संभावना है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी देश को एक के बाद एक नई नई वंदे भारत एक्सप्रेस के रूप में सौगात देते जा रहे हैं। अभी हाल ही में दक्षिण के राज्य केरल को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी गई थी और अब खबर है कि एक दो नहीं बल्कि 5 वंदे भारत एक्सप्रेस वो भारतीय रेलवे को सौंपने जा रहे हैं। हाल के दिनों में वंदे भारत ट्रेनों की लॉन्चिंग में तेजी आई है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल समेत कई राज्यों में पहली बार वंदे भारत की सौगात मिली है। देशभर में विभिन्न नए रूटों पर यात्री और वंदे भारत का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे यात्रियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। रेलवे की ओर से खुशखबरी मिलने जा रही है। दरअसल, जून महीने के आखिरी तक कम-से-कम पांच वंदे भारत ट्रेनें लॉन्च होंगी। पुरी से हावड़ा रूट की वंदे भारत ट्रेन तो 15 मई को ही लॉन्च किए जाने की पूरी संभावना है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश को वंदे भारत एक्सप्रेस के रूप में नई सौगात देने जा रहा रेलवे, इस सेवा को पुरी-हावड़ा वंदे भारत के बाद न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी में शुरू करने वाला है। इसके बाद, पटना-रांची रूट पर वंदे भारत की शुरुआत होने की संभावना है। गुवाहाटी वाली वंदे भारत ट्रेन नॉर्थईस्ट की पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। इससे वहां के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात मिलेगी। वहीं, पुरी-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन की डिटेल्स की बात करें तो यह पुरी, ओडिशा से सुबह 5.50 बजे चल सकती है और फिर हावड़ा से दोपहर दो बजे वापसी करने के लिए चलने के आसार हैं। इसके बाद यह गाड़ी शाम साढ़े सात बजे पुरी पहुंचेगी। ओडिशा सरकार ने हाई स्पीड ट्रेन को भुवनेश्वर-हैदराबाद, पुरी-रायपुर और पुरी-हावड़ा रूट दौड़ाए जाने की डिमांड रखी गई थी।

गौर करने वाली बात ये है कि इस वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल रन के दौरान हावड़ा-पुरी रूट पर खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, जयपुर-क्योंझर रोड, कटक, भुवनेश्वर, खुर्द पर स्टॉपेज लिया। यहां ट्रेन दो मिनट तक रुकी। बता दें कि पिछले महीने ही पीएम मोदी ने कई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है। मध्य प्रदेश से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई, जबकि राजस्थान और केरल को भी वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिली। इस ट्रेन के जरिए न सिर्फ यात्रियों के समय में बचत हो रही है, बल्कि उन्हें कम रुपये में ही हवाई जहाज जैसी सुविधाएं भी मिल रही हैं। आने वाले समय में कई नए रूटों पर वंदे भारत ट्रेनें नजर आने की पूरी संभावना है।