newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar में वोटिंग के बीच महागठबंधन की प्रेस कांफ्रेंस, तेजस्वी ने मुंगेर की घटना पर साधा नीतीश कुमार पर निशाना

Bihar Election: तेजस्वी यादव(Tejaswi Yadav) ने नीतीश सरकार(Nitish Government) के कामकाज को लेकर कहा कि नीतीश कुमार बिहार के सिर्फ मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि राज्य के गृह मंत्री भी हैं उन्हें मुंगेर की घटना पर जवाब देना चाहिए।

नई दिल्ली। बुधवार को बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग जारी है। इसके बीच ही महागठबंधन की तरफ से एक प्रेस कांफ्रेंस की गई। बता दें कि यह कांफ्रेंस मुंगेर की घटना को लेकर रहा। मुंगेर में हुए गोलीकांड को लेकर पर तेजस्वी यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि जनरल डायर बनने का अधिकार किसने दिया। मुंगेर की घटना मामूली नहीं है। हाईकोर्ट की निगरानी में मामले की सख्ती से जांच की जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। तेजस्वी यादवने महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। वहीं कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी नीतीश सरकार की बर्खास्तगी लो लेकर कहा कि आज प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं उन्हें थोड़ी सी भी मां दुर्गा के प्रति भक्ति है तो आज वह मां दुर्गा के भक्तों पर गोली चलाने वाले बिहार सरकार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बर्खास्त करें।

Bihar Mahagathbandhan PC

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार के कामकाज को लेकर कहा कि नीतीश कुमार बिहार के सिर्फ मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि राज्य के गृह मंत्री भी हैं उन्हें मुंगेर की घटना पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष ने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर भी निशाना साधा की साधते हुए कहा कि ट्वीट करने के अलावा आज तक कुछ नहीं किया।

Tejaswi Yadav

तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन की ओर से लगातार यह कहा जा रहा है कि बिहार में विधि व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। मुंगेर में जिस प्रकार से नौजवानों को के ऊपर बर्बरता पूर्वक कार्रवाई की गई है वह बिहार के हालात को बताने के लिए काफी है। तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री ने तो पितृपक्ष के मौके पर अपराधियों से अपील किया था कि अपराधी पितृपक्ष के समय अपराध ना करें। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इससे अनुमान लगाना कठिन नहीं है कि जब बिहार का उपमुख्यमंत्री अपराधियों से अपराध ना करने की अपील करता हो तो उस राज्य में विधि व्यवस्था कैसी होगी।

प्रेस कांफ्रेंस की बड़ी बातें

तेजस्वी यादव ने कहा कि पुलिस लोगों को ढूंढ-ढूंढकर पीट रही थी। वीडियो क्लिप दिल दहला देने वाला है। पुलिस का रवैया किसी को समझ नहीं आया। यह साफ दिखाता है कि इसमें डबल इंजन वाली सरकार की भूमिका रही है। सुशील मोदी ने ट्वीट के अलावा क्या किया है। जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी। उन्होंने सीधे तौर पर इसके लिए बिहार सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

कांग्रेस ने कहा कि जिन भक्तों के सर पर माता की चुनरी थी, नीतीश कुमार और सुशील मोदी की सराकर ने लाठियां भांजकर उनको खून से रंग दिया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि नीतीश कुमार, सुशील मोदी को इसपर जवाब देना होगा।

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुंगेर की जो एसपी हैं, वो जेडीयू नेता की बेटी हैं। ऐसे में सवाल तो उठता ही है कि कहीं न कहीं से जनरल डायर बनने की इजाजत तो दी गई।

गौरतलब है कि, एक दिन पहले मुंगेर (Munger) में जमकर बवाल हुआ था। दरअसल, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोली चली, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गोली चलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में ले जाया गया है। तो वहीं दुसरी तरफ, गोलीबारी व पथराव के कारण पूरे शहर में भगदड़ मची हुई है और दुर्गा प्रतिमाएं जगह-जगह सड़क पर ही रखी हुई है।