newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar Election 2020 : शरद यादव की बेटी शुभाषिनी ने थमा कांग्रेस का दामन

Bihar Election 2020 : लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ( LJD chief Sharad Yadav) की बेटी शुभाषिनी राज राव (Subhashini Raj Rao) ने बुधवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

नई दिल्ली। लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ( LJD chief Sharad Yadav) की बेटी शुभाषिनी राज राव (Subhashini Raj Rao) ने बुधवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उनके साथ ही लोजपा के वरिष्ठ नेता काली पांडे भी कांग्रेस में शामिल हो गए। माना जा रहा है कि शुभाषिनी बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ सकती हैं। शुभाषिनी और काली पांडे ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पवन खेड़ा, देवेंद्र यादव और अजय कपूर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

Subhashini Raj Rao

इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता खेड़ा ने कहा, हमें गर्व है कि शुभाषिनी राज राव कांग्रेस में शामिल हुई हैं। उनके पिता का भारत के संसदीय लोकतंत्र में बहुत बड़ा योगदान है।

वहीं कांग्रेस में शामिल होने के बाद सुभाषिनी ने कहा कि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं हैं। लेकिन, वह सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी का शुक्रिया अदा करती हैं। हमें बिहार को एक बेहतर राज्य बनाना है।

sharad yadav

बता दें कि शरद यादव पूर्व में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रमुख रहे हैं, लेकिन सीएम नीतीश कुमार के साथ उनकी अनबन हो गई। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी बना ली। 2019 के लोकसभा चुनाव में शरद यादव की नई पार्टी महागठबंधन का ही हिस्सा थी। बता दें कि, शरद यादव की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही है और वह फिलहाल एम्स में अपना इलाज करवा रहे हैं।