newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: BJP नेता का बड़ा आरोप, ‘शाहरुख खान से वसूली की फिराक में थे महाराष्ट्र के कई मंत्री’

Aryan Khan News: शनिवार को भाजपा नेता मोहित कंबोज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा आरोप लगाते हुए बताया कि, महाराष्ट्र सरकार के कई मंत्री अभिनेता शाहरुख खान से वसूली के फिराक में थे। कई मंत्री किंग खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद लॉबिंग में जुटे हुए थे।

नई दिल्ली। मुबंई ड्रग्स केस में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल सा आ गया है।  इस मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। एक तरफ जहां महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ड्रग्स केस में आर्यन खान के बचाव में उतर गए है। वहीं दूसरी ओर भाजपा भी इस मामले को लेकर हर रोज नए-नए खुलासे कर रही है। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक क्रूज ड्रग्स केस को लेकर हर दिन नए सनसनीखेज आरोप लगा रहे हैं। वहीं अब मामले को लेकर भाजपा नेता मोहित कंबोज ने एनसीपी नेता नवाब मलिक पर सनसनीखेज आरोप लगाया हैं।

Nawab Malik And Mohit

शनिवार को भाजपा नेता मोहित कंबोज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा आरोप लगाते हुए बताया कि, महाराष्ट्र सरकार के कई मंत्री अभिनेता शाहरुख खान से वसूली के फिराक में थे। कई मंत्री किंग खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद लॉबिंग में जुटे हुए थे। भाजपा नेता ने आगे कहा कि जांच एजेंसी उन मंत्रियों के नाम का उजागर कर बताए कि क्या मंत्री ब्लैकमेलिंग का काम रहे थे।

भाजपा नेता मोहित कंबोज ने नवाब मलिक से पूछा कि, सुनील पाटिल के साथ उनके क्या रिश्ते हैं और एनसीपी नेता नवाब मलिक सुनील पाटिल के साथ ललित होटल में क्या करने जाते थे। भाजपा नेता कंबोज के अनुसार सुनील पाटिल क्रूज ड्रग्स मामले की पूरी साजिश से जुड़ा है। इस दौरान मोहित कंबोज ने अनिल देशमुख के बेटे ऋषिकेश देशमुख पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा नेता ने पूछा कि देशमुख का बेटा ऋषिकेश देशमुख ललित होटल क्यों जाता था?

इसके अलावा मोहित कंबोज ने ट्वीट कर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, क्या सुनिल पाटिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का सचिन वाजे है?