newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gujarat Elections 2022: गुजरात चुनाव के लिए BJP ने जारी की पांचवी और अंतिम लिस्ट, जानिए किसको दिया टिकट

Gujarat Elections 2022: बता दें कि इस बार गुजरात चुनाव में त्रिणोकीय मुकाबला देखने को मिल सकता है क्योंकि पहली आम आदमी राज्य में चुनावी मैदान में उतर रही है। गुजरात में हमेशा ही मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच में रहा है लेकिन आप ने इस चुनाव में ताल ठोककर मुकाबले को त्रिणोकीय कर दिया है।

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव में अब काफी समय रहा गया है। ऐसे में सभी पार्टियां राज्य में जीत का परचम लहराने के लिए पूरा दमखम दिखा रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुजरात चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का दम लगा रहे है। इसी बीच बुधवार को भाजपा ने गुजरात चुनाव को लेकर अपनी पांचवी और अंतिम लिस्ट जारी कर दी है। नई लिस्ट में भाजपा ने तीन उम्मीदवारों के नाम जारी किए है। आपको बता दें कि गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए 2 चरणों में वोटिंग होनी है। पहले चरण के लिए एक दिसंबर को मतदान होंगे। वहीं दूसरे फेज के लिए 05 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि चुनाव के नतीजे 08 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

BJP

बता दें कि इस बार गुजरात चुनाव में त्रिणोकीय मुकाबला देखने को मिल सकता है क्योंकि पहली आम आदमी राज्य में चुनावी मैदान में उतर रही है। गुजरात में हमेशा ही मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच में रहा है लेकिन आप ने इस चुनाव में ताल ठोककर मुकाबले को त्रिणोकीय कर दिया है।

BJP

पांचवी लिस्ट में भाजपा ने किसे दिया टिकट?

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने गुजरात विधानसभा चुनाव की नई लिस्ट जारी की है। भाजपा ने पांचवी और अंतिम लिस्ट में तीन कैंडिडेट के नाम का ऐलान किया। पार्टी ने खेरालु से सरदार सिंह चौधरी, मानसा से जयंतीभाई पटेल, गरबाड़ा (अजजा) से महेंद्रभाई भाभोर को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। इससे पहले भाजपा ने सोमवार को गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर 14 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी।