newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

BJP Slams Congress Over India-China Clash: बीजेपी का पलटवार, कहा-2009 में कांग्रेस सरकार चीन के हमले को दबाती थी, अब मांग रही हिसाब

तवांग में चीन की सेना की घुसपैठ की नाकाम कोशिश के बाद सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस और विपक्षी दलों में से कई ने सरकार से इस बारे में पूरी जानकारी देने की मांग की है। जबकि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद के दोनों सदनों में घटना के बारे में जानकारी दी थी। कांग्रेस समेत ये विपक्षी दल इससे संतुष्ट नहीं हैं।

नई दिल्ली। तवांग में चीन की सेना की घुसपैठ की नाकाम कोशिश के बाद सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस और विपक्षी दलों में से कई ने सरकार से इस बारे में पूरी जानकारी देने की मांग की है। जबकि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद के दोनों सदनों में घटना के बारे में जानकारी दी थी। कांग्रेस समेत ये विपक्षी दल इससे संतुष्ट नहीं हैं। रोज संसद में हंगामा किया जा रहा है। अब कांग्रेस से बीजेपी में आए एक नेता ने अपनी पुरानी पार्टी की पोल इस मामले में खोलकर रख दी है। जयवीर शेरगिल पहले कांग्रेस के प्रवक्ता थे। वो बीते दिनों बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए गए जयवीर ने साल 2009 के दौरान यूपीए शासन के रहते चीन के मसले पर छपी एक खबर का हवाला देते हुए कांग्रेस को घेरा है। पहले देखिए जयवीर शेरगिल का ट्वीट।

जयवीर ने अखबार की खबर को साझा करते हुए ट्वीट किया है कि साल 2009 में तत्कालीन यूपीए सरकार का भारत-चीन मसले कवर करने वाले पत्रकारों के प्रति रवैया था कि मामलों को ज्यादा मत बताओ। वरना उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात उस वक्त सरकार ने कही थी। जयवीर ने आगे लिखा है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान के बाद भी कांग्रेस अब 2022 में और जानकारी मांग रही है। आखिर कांग्रेस चीन के फर्जी दावों को और वजनदार क्यों बनाना चाहती है? शेरगिल के इस निशाने पर खबर लिखे जाने तक कांग्रेस के किसी नेता का जवाब नहीं आया था।

India and china 1

बता दें कि बीती 9 दिसंबर को चीन के सैनिकों के तवांग के यांगत्से में एलएसी पार करने की कोशिश की थी। चीन के करीब 600 सैनिकों को हमारे बहादुर जवानों ने पीटकर भगाया था। चीन के सैनिक अपना बोरिया-बिस्तर तक छोड़कर जान बचाने भागे थे। जिसके बाद हमारे जवानों ने चीन के सैनिकों को उनके पोस्ट तक खदेड़ा था। घटना में चीन और भारत के जवान जख्मी भी हुए। कांग्रेस इस घटना का ब्योरा सामने आने के बाद से ही संसद में सवाल उठा रही है। जिसपर अब जयवीर शेरगिल ने पलटवार किया है।