newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: ‘शराब माफिया का साथ देने वालों ने बापू की समाधि को किया भ्रष्ट’, BJP कार्यकर्ताओं ने गंगाजल छिड़ककर किया ‘पवित्र’

Delhi: भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्विटर पर वीडियो भी साझा किया है। भाजपा सांसद ने लिखा, ”कार्यकर्ताओं ने राजघाट के प्रांगण को गंगा जल छिड़ककर शुद्ध किया। भ्रष्ट दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आज अपने शराबी कदम वहाँ रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की आत्मा को बड़ा कष्ट पहुंचाया होगा।”

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से दिल्ली में राजनीति में घमासान देखने को मिल रहा है। नई आबकारी कथित घोटाले को लेकर केजरीवाल सरकार मुश्किलों में घिरी हुई है। सीबीआई ने मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर पर कई घंटों तक छापेमारी भी की थी।  सीबीआई के छापे के बाद ईडी ने कथित शराब घोटाले केस में मनीष सिसोदिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। वहीं इस मामले को लेकर भाजपा और दिल्ली सरकार के बीच लगातार जुबानी जंग देखने को मिल रही है। इसी बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अपने आवास पर आप विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद केजरीवाल अपने विधायकों के साथ महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की समाधि राजघाट पहुंचे। वहीं केजरीवाल के राजघाट पहुंचने पर भाजपा ने हमला बोला है। इतना ही नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बापू की समाधि पर गंगाजल भी छिड़का है।

भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्विटर पर वीडियो भी साझा किया है। जिसमें गांधी की समाधि भाजपा सांसद ने लिखा, ”कार्यकर्ताओं ने राजघाट के प्रांगण को गंगा जल छिड़ककर शुद्ध किया। भ्रष्ट दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आज अपने शराबी कदम वहां रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की आत्मा को बड़ा कष्ट पहुंचाया होगा।”

बता दें कि प्रवेश साहिब सिंह ने ऐलान किया था कि पार्टी कार्यकर्ता राजघाट को पवित्र करने के लिए वहां गंगाजल छिड़केंगे। इसी के तहत  महात्मा गांधी की समाधि पर गंगाजल छिड़का गया।