नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और उनके कार्यकर्ताओं के लिए बीजेपी एक शब्द का प्रयोग करती है “सपा की गुंडई”। एक बार फिर बीजेपी ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि ‘जहां दिख जाए सपा का झंडा, समझो बैठा है कोई गुंडा’ !! दरअसल ताजा मामला उत्तर प्रदेश के चंदौली का है। जहां आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा था। इसी बीच सपा के कार्यकर्ता जबरदस्त मुख्यमंत्री से मिलकर पत्र सौंपने की बात पर अड़ गये और पुलिस के धक्का-मुक्की तक की।
आपको बता दें कि जहां-जहां सीएम योगी जा रहे हैं, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंचे रहे हैं। रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम के जन्मस्थली में 30 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास करने के लिए रविवार की दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चदौली पहुंचे थे।इसी बीच जब योग आदित्यनाथ चंदौली पहुंचे तो सपा नेताओं समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी प्रदर्शन करने निकल पड़े। पुलिस ने रोका तो जमकर हंगामा मचा। इतना ही नहीं, समाजवादी पार्टी के नेताओं ने CO अनिरुद्ध सिंह के साथ हाथापाई तक की है. जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले पूर्व सांसद रामकिशन यादव, विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सतनारायण राजभर के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता पैदल ही मुख्यमंत्री को पत्र देने के लिए चल पड़े। पुलिस ने रोका तो सपा कार्यकर्ता ‘गुंडई’ पर उतर आए और पुलिस वालों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस घटना के कई वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी वीडियो को शेयर करते हुए यूपी बीजेपी प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “जहां दिख जाए सपा का झंडा, समझो बैठा है कोई गुंडा “!!
जहां दिख जाए सपा का झंडा, समझो बैठा है कोई गुंडा !! pic.twitter.com/rTsPj2ctJf
— Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) December 5, 2021
हालांकि अब इन नेताओं पर पुलिस के साथ किये गये इस व्यवहार पर क्या कार्रवाई होती है ये देखने वाली बात होगी लेकिन इस वक्त ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
चंदौली – सपाइयों ने डिप्टी एसपी को पीटा!
यह समाजवाद नहीं गुंडावाद है ! pic.twitter.com/q3ERJhyXpn
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) December 5, 2021
उत्तर प्रदेश की जनता देख रही है किस तरह लाल टोपी वाले सपाई गुंडे बिना सत्ता की छटपटाहट में जनता पर अत्याचार कर रहे हैं और पुलिस पर हमले कर रहे हैं।
अब इन गुंडों नें कर्मठ अधिकारी @cop_anirudha के साथ मारपीट की। https://t.co/ialV6aE2jG— Prashant Umrao (@ippatel) December 5, 2021
लाल टोपी वाले गुंडों ने डिप्टी एसपी @cop_anirudha पर किया हमला । pic.twitter.com/Q6vtbOCVV6
— Ankit Singh Chandel (@ankitchandelbjp) December 5, 2021
वर्दीधारियों से मारपीट,गंदी गंदी गालियाँ !!
फिर कहता हूँ, जहां दिख जाए सपा का झंडा, समझो बैठा है कोई गुंडा !! pic.twitter.com/eg9kdI0tNX— Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) December 5, 2021
@yadavakhilesh का यही तो “समाजवाद” का
असली चेहरा है
एक बार फिर सपा के गुंडे , सत्ता हासिल करने के फिराक
में पागल हुए जा रहे है..!!
गलती से यदि ये सत्ता में आये तो फिर एक बार
UP में गुंडाराज चरम पर होगा..!!!
अब UP की जनता को तय करना है
राम राज्य चाहिए या गुंडाराज!!
— MK SHARMA (@ManishSharmash9) December 5, 2021
सपाइयों की गुंडई का शिकार हो रहे ये शानदार अफ़सर @cop_anirudha हैं,बिना सत्ता के सपाइयों का ये हाल हैं,सत्ता में क्या करते होंगे ये समझा जा सकता है
इसीलिए, जहां दिख जाए सपा का झंडा, समझो बैठा है कोई गुंडा !! pic.twitter.com/sptnwEcFCz
— Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) December 5, 2021
कितनी बेहूदगी हो रही है अफसर के साथ इन अनपढ़ो से और उम्मीद ही क्या की जा सकती है ?
— Priyanka Tiwari (@Priyank61019906) December 5, 2021