newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

By Polls Result 2020 Live: कर्नाटक, छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में मतगणना जारी, यहां जानिए हर अपडेट

By Polls Result 2020 Live: देश में 3 नवंबर को बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) की 243 सीटों के साथ राज्य की एक संसदीय सीट वाल्मीकि नगर और 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव (By-Elections for Assembly Seats) हुए थे। जिसका 10 नवंबर को रिजल्ट (By Polls Result 2020) आना है।

नई दिल्ली। देश में 3 नवंबर को बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) की 243 सीटों के साथ राज्य की एक संसदीय सीट वाल्मीकि नगर और 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव (By-Elections for Assembly Seats) हुए थे। जिसका 10 नवंबर को रिजल्ट (By Polls Result 2020) आ रहे हैं। सभी विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। इसमें मध्य प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, गुजरात, तेलंगाना सहित कई राज्य शामिल हैं। सभी की निगाहें इस वक्त चुनावी नतीजों पर बनी हुई है।

Bihar Elections

लाइव अपडेट

इन राज्यों में हुए थे उप-चुनाव

जिन 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। उनमें मध्य प्रदेश की 28, गुजरात की 8, यूपी की 7, मणिपुर की 5, कर्नाटक, झारखंड, ओडिशा, और नागालैंड की 2-2 सीटें तथा छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा की 1-1 सीट पर उप-चुनाव हुए थे।

मणिपुर में 2 सीटों पर भाजपा का कब्जा

मणिपुर विधानसभा उपचुनाव में दो सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की। दो सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, मणिपुर में विधानसभा की कुल पांच सीटों पर उपचुनाव हुए थे।

गुजरात में बीजेपी को सभी 8 सीटों पर बढ़त

गुजरात में बीजेपी को विधानसभा की सभी 8 सीटों पर बढ़त हासिल है। इस बीच राज्‍य के मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि इस चुनाव में पार्टी सभी आठ सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है। उन्‍होंने यह भी कहा कि ये आगामी चुनावों का ट्रेलर है।

कांग्रेस लीडर दिग्विजय सिंह बोले

कांग्रेस लीडर दिग्विजय सिंह ने कहा कि ईवीएम में टैंपर-प्रूफ नहीं हैं और इसमें सलेक्टिव तरीके से टैंपरिंग होती है। ऐसी सीटें हैं जो हम किसी भी परिस्थिति में नहीं हारते लेकिन हम हजारों वोटों से हारे। हम कल एक बैठक करेंगे और परिणामों का विश्लेषण करेंगे।

मध्‍य प्रदेश में बीजेपी को 20 सीटों पर बढ़त

मध्य प्रदेश उपचुनाव में बीजेपी ने एक सीट जीत ली है और वह 19 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस का अभी तक खाता नहीं खुला है और वह सात सीटों पर आगे चल रही है। कुल मिलाकर मध्य प्रदेश में बीजेपी को बहुमत हासिल होता दिख रहा है।

हरियाणा की बरोदा सीट से पिछड़े योगेश्‍वर दत्‍त 

हरियाणा की बरोदा सीट के लिए हुए उपचुनाव में अब तक के रूझान में कांग्रेस प्रत्‍याशी इंदु राज के पक्ष में ज्यादा वोट। बीजेपी उम्‍मीदवार और पहलवान योगेश्‍वर दत्‍त यहां से पिछड़ गए हैं।

योगेश्वर दत्त हार के बाद बोले

बरोदा से भाजपा के उम्मीदवार योगेश्वर दत्त हार के बाद बोले कि मुझमें कुछ कमी होगी जिसकी वजह से मैं लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। मैं कारण नहीं कह सकता, यह लोगों का जनादेश है। मैंने कड़ी मेहनत की थी, मैं कड़ी मेहनत करूंगा। मैंने विजयी उम्मीदवार को बधाई दी है।

कर्नाटक की दोनों सीटों पर भाजपा आगे

कर्नाटक की दो सीट सिरा और राजाराजेश्वरीनगर में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सिरा से डॉ सीएम राजेश गौड़ा और राजाराजेश्वरीनगर से मुनिरत्न आगे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, मंत्रियों बी श्रीरामुलु, आर अशोका, बसवराज बोम्मई, और भाजपा के अन्य नेताओं ने बेंगलुरु में सीएम निवास पर जश्न मनाया क्योंकि रुझानों में पार्टी दोनों सीटों पर आगे दिखाई दे रही है।

झारखंड की एक सीट पर कांग्रेस और दूसरी पर झामुमो आगे

झारखंड विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में एक सीट पर कांग्रेस पार्टी और एक सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा आगे चल रही है।

उत्तर प्रदेश की 7 सीटों में से 5 सीटों पर भाजपा आगे

उत्तरप्रदेश विधानसभा की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और एक सीट पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है।

नगालैंड की दोनों सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे

नगालैंड की दो सीट कोहिमा जिले की सदर्न अंगामी-1 और किफिरे जिले की पुंगरो किफिरे में निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। सदर्न अंगामी-1 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार सेविएली पीटर जशुमो अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के मेदो योखा से आगे चल रहे हैं। वहीं किफिरे जिले की पुंगरो किफिरे सीट पर निर्दलीय ते यांगसीओह संगतम भाजपा के लिरिमांग संगतम से आगे चल रहे हैं।

छत्तीसगढ़ पर कांग्रेस आगे

छत्तीसगढ़ में एक सीट पर उपचुनाव हुए हैं। रूझानों के मुताबिक कांग्रेस आगे चल रही है।

मध्यप्रदेश में 19 सीटों पर भाजपा की बढ़त

म.प्र. में हुए उपचुनाव की अभी तक की मतगणना के अनुसार 28 में से 19 सीटों पर भाजपा की बढ़त को देखते हुए, भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक पार्टी ऑफिस के बाहर जश्न मनाते हुए।