newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Punjab: सिद्धू के इस्तीफे पर कैप्टन का बड़ा बयान, ‘मैंने पहले ही कह दिया था कि वो पंजाब के लिए फिट नहीं हैं’

Amarinder Singh statement on sidhu resign : नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस के अध्य़क्ष पद से इस्तीफा पर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का बयान आया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि मैंने पहले ही कह दिया था कि सिद्धू  एक स्थिर आदमी नहीं है।  वो पंजाब के लिए सही नहीं है।

नई दिल्ली। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस पार्टी में बवाल हो गया है। दरअसल पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को इस्तीफ़ा दे दिया है। सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर अपना इस्तीफा दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने अचानक इस्तीफा देकर सबको चौंंका दिया है। जिसके बाद एक बार फिर पंजाब कांग्रेस में बवाल मच सकता है। इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस के अध्य़क्ष पद से इस्तीफे पर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का बयान आया है। अमरिंदर ने नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कांग्रेस पार्टी को नसीहत भी दी है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने बयान में कहा कि मैंने पहले ही कह दिया था कि सिद्धू  एक स्थिर आदमी नहीं है। वो पंजाब के लिए सही नहीं है।

नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस के अध्य़क्ष पद से इस्तीफे पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा का रिएक्शन सामने आया है। संबित पात्रा ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए लिखा, ”वो दो आयें नहीं ..एक चला गया ..छा गए गुरु।”

गौरतलब है कि कांग्रेस ने कुछ महीनों पहले नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का अध्यक्ष बनाया था। एक तरफ कांग्रेस को लगा कि सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद विवाद सुलझ जाएगा। लेकिन उससे बाद भी पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह थम जाएंगी। मगर विवाद और बढ़ गया। यहां तक की सिद्धू के विरोध की वजह से पार्टी ने अमरिंदर सिंह को सीएम पद से हटा दिया था।