newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोनावायरसः दिल्ली के सबसे छोटे मरीज की मौत, डेढ़ महीने का था बच्चा

दुनियाभर में कोरोनावायरस मौत का खेल खेल रहा है। इस वायरस से अब तक 1.65 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। दिल्ली के एक अस्पताल में इस वायरस ने डेढ़ महीने के एक बच्चे की भी जान ले ली।

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोनावायरस मौत का खेल खेल रहा है। इस वायरस से अब तक 1.65 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। दिल्ली के एक अस्पताल में इस वायरस ने डेढ़ महीने के एक बच्चे की भी जान ले ली। ये बच्चा कोरोना वायरस से संक्रमित दिल्ली का सबसे कम उम्र का मरीज था।

child
राजधानी दिल्ली में COVID-19 से संक्रमित किसी शिशु की मौत का ये पहला मामला है। अधिकारियों ने बताया कि लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में कलावती सरन चिल्ड्रन हॉस्पिटल में शनिवार सुबह बच्चे की मौत हो गई।

अस्पताल के एक डॉक्टर का कहना है कि बच्चे को कुछ दिन पहले ही अस्पताल लाया गया था। वो COVID-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था। बच्चे को SARI (गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण) वार्ड में भर्ती कराया गया था और शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए सर्विलेंस टीम को सूचित कर दिया गया है।

Newborn Baby

एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल के आपातकालीन विभाग में 45 दिन और 10 महीने के बच्चे को हाल ही में लाया गया था। इन दोनों बच्चों को SARI वार्ड में भर्ती कराया गया था। लेकिन कोरोना टेस्ट पॉज़िटिव आने के बाद इन्हें लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के परिसर के Covid-19 ब्लॉक में शिफ्ट कर दिया गया था।

दिल्ली सरकार के अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोरोनो वायरस के कुल मामलों की संख्या 2003 तक पहुंच गई, जिसमें 110 ताजा मामले हैं और एक दिन में दो मौतें हुईं।

Newborn Baby

स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए दिल्ली के COVID-19 पीड़ितों की आयु प्रोफ़ाइल के अनुसार, अभी तक मौत के कुल 45 मामलों में, 25 की उम्र 60 साल और उससे अधिक थी, जो कुल मौतों का 56 प्रतिशत था। इनमें से दस 50-59 आयु वर्ग के थे और 10 की उम्र 50 साल से कम थी।