newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: फिर सुर्खियों में फिजिक्स वाला…पढ़ा रहे शिक्षक को बच्चों ने पीटा, सामने आया वीडियो तो मचा बवाल, फिर..!

इससे पहले भी फिजिक्स वाला सुर्खियों में आया था। दरअसल, उस वक्त संस्थान और बच्चों के बीच का विवाद का मामला चर्चा में आया था। हालांकि, उस वक्त फिजिक्स वाला संस्थान ने बयान जारी कर स्पष्ट कर दिया था कि हमारी प्राथमिकता की शीर्ष पर सबसे पहले बच्चे हैं।

नई दिल्ली। हम और आप सोशल मीडिया के युग में जी रहे हैं। यहां कब कौन-सा वीडियो सुर्खियों में आ जाए, कह पाना मुश्किल है। इसके अलावा आज कल हर शख्स अपनी हर छोटी-बड़ी गतिविधियों को सोशल मीडिया पर साझा करने का आदि हो चुका है। हर किसी को मशहूर होना है, जिसकी वजह से कई बार कुछ लोगों को भारी कीमत भी चुकानी पड़ती है। आपको तो पता ही होगा कि बीते दिनों जालंधर से एक पिज्जा कपल का वीडियो खूब सुर्खियों में रहा, लेकिन इसके बाद जिस तरह से उनका आपत्तिजनक वीडियो सामने आया, उसके बाद जो बवाल हुआ, उसके बारे में तो आप लोगों को पता ही होगा। इस बीच एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी के होश फाख्ता हो रहे हैं। आइए, पहले आपको हम वो वीडियो दिखाते हैं। इसके बाद इस पर विस्तार से विवेचना करेंगे।

दरअसल, इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक शिक्षक बच्चे को पढ़ा रहा है, लेकिन यकायक कुछ शख्स यहां धमकते हैं। इसके बाद उसे बिना कुछ बोले ही पीटने पर आमादा हो जाते हैं। फिलहाल वीडियो में इतना ही देखने को मिल रहा है। इसके बाद क्या होता है। कुछ मालूम नहीं है। ऐसे में महज इस वीडियो के आधार पर किसी भी नतीजे पर पहुंच पाना मुश्किल है। हालांकि, सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बताया जा रहा है कि यह वीडियो फिजिक्स वाला का है। संस्थान ने इस वीडियो को अपने संज्ञान में ले लिया है, लेकिन अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब ऐसे में संस्थान की ओर से क्या बयान जारी किया जाता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

बता दें कि इससे पहले भी फिजिक्स वाला सुर्खियों में आया था। दरअसल, उस वक्त संस्थान और बच्चों के बीच का विवाद का मामला चर्चा में आया था। हालांकि, उस वक्त फिजिक्स वाला संस्थान ने बयान जारी कर स्पष्ट कर दिया था कि हमारी प्राथमिकता की शीर्ष पर सबसे पहले बच्चे हैं। इसके बाद बाकी के अन्य लोग। लिहाजा अगर संस्थान में पढ़ने वाले किसी बच्चे को किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो हम उसे दुरूस्त करने की दिशा में प्रतिबद्ध रहेंगे। अब इसी बीच एक बार फिर से फिजिक्स वाला सुर्खियों में आ चुका है, तो ऐसे में संस्थान की ओर से क्या कुछ कदम उठाए जाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।