newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar: नाकाम चीनी साजिश, पुलिस के हत्थे चढ़ी दलाई लामा को धमकी देने वाली चीनी महिला, हुई ये बड़ी कार्रवाई

Bihar: ध्यान रहे, गत 9 दिसंबर को चीनी सैनिकों ने अपनी  विस्तावादी नीतियों की राह पर चलते हुए भारतीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सैनिकों ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए चीन के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया था। इस झड़प में चीन के 30 तो भारत के 3 सैनिक घायल हो गए थे। बाद में चीन ने बयान जारी कर सीमा पर स्थिति स्थिर बताया था।

नई दिल्ली। बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा को धमकी देने वाली चीनी महिला को बिहार पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ का सिलसिला शुरू कर दिया है। पूछताछ के लिए चीनी अनुवादक को बुलाया गया है। अब तक की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पहली बार वह साल 2019 में भारत आई थी। जिसके बाद नेपाल चली गई थी और अब बिहार के बोधगया आई है। इस दौरान उसने दलाई लामा की जासूसी करने की कोशिश की। 50 वर्षीय चीनी महिला को चीन का जासूस बताया जा रहा है।

इस चीनी महिला को बोधगया के कालचक्र ग्राउंड से हिरासत में लिया गया है, जहां प्रतिदिन दलाई लामा प्रवचन देते हैं। इस चीनी महिला का नाम Song Xiaolan का नाम बताया जा रहा है। इसने दलाई लामा को धमकी भी दी थी। जिसके बाद दलाई लाला की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस इस पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। उधर दलाई लामा की सुरक्षा में सेंध के बाद बिहार पुलिस सक्रिय हो चुकी है। आज दोपहर में ही इस चीनी महिला का स्केच भी जारी किया गया था।

क्या बोले दलाई लाला

उधर, चीनी महिला की इस धमकी पर दलाई लामा ने कहा कि मेरे मन में किसी के भी प्रति कोई दुर्भावना नहीं है। मैंने आज तक किसी के बारे में भी कोई कुछ बुरा नहीं कहा है। बता दें कि गत 22 दिसंबर से ही दलाई लामा बोधगया प्रवास पर आए हुए हैं, जहां वे विश्व शांति के लिए साधना कर रहे हैं। उनके दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु भी  बोधगया पहुंचे हुए हैं।

चीन पर भी दिया था बयान

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मीडिया से मुखातिब होने के क्रम में बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने तवांग झड़प को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने चीन को चेताते हुए कहा था कि अब भारत 1962  वाला भारत नहीं है। आज भारत सामरिक मोर्चे पर काफी संबल हो चुका है। ऐसी स्थिति में चीन के हित में रहेगा कि वह अपनी विस्तारवादी नीतियों पर ज्यादा बल ना दें।

Amit Shah on India-China Clash.

तवांग झड़प  

ध्यान रहे, गत 9 दिसंबर को चीनी सैनिकों ने अपनी  विस्तावादी नीतियों की राह पर चलते हुए भारतीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें भारतीय सैनिकों की तरफ से मुंहतोड़ जवाब मिला। बता दें कि इस झड़प में चीन के 30 तो भारत के 3 सैनिक घायल हो गए थे। बाद में चीन ने बयान जारी कर सीमा पर स्थिति स्थिर बताया था।

 

आ रही चीनी साजिश की बू

वहीं, बिहार के बोधगया से चीनी महिला जासूस के  हिरासत में लिए जाने वाले प्रकरण में ड्रैगन की नापाक साजिश नजर आ रही है। जिस तरह चीन पाकिस्तान की राह पर चलते हुए भारत के खिलाफ अपने नापाक मंसूबों को धरातल पर उतारने की कोशिश कर चुका है, उसे देखते हुए इस पूरे मामले को लेकर कई पहुलओं से देखा जा रहा है। अब ऐसे में यह पूरा माजरा आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।