newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajasthan: CM गहलोत के होर्डिंग की सुरक्षा में जुटी पुलिस, बिना वर्दी के तैनात किए सुरक्षाकर्मी, भड़की BJP

Rajasthan: इसके अलावा सुरक्षाकर्मी के जरूरी काम या ड्यूटी बदलने पर ट्रैफिक पुलिस होर्डिंग का ध्यान रखती है जिससे पोस्टर को कोई नुकसान ना पहुंचा सके। बता दें कि शायद राजस्थान ऐसा पहला प्रदेश जहां पोस्टर की सुरक्षा में पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है। वहीं राजधानी में लगे मुख्यमंत्री गहलोत के होर्डिंग की सुरक्षा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) कांग्रेस पर हमलावर हो गई है।

नई दिल्ली। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस बार राजस्थान होर्डिंग को लेकर सुर्खियों में आ गई है। दरअसल अशोक गहलोत सरकार ने महज एक होर्डिंग के लिए पुलिसकर्मी को सुरक्षा पर तैनात कर दिया है। हैरान करने वाली बात ये है  कि किसी को शक न हो इसके लिए होर्डिंग के सामने बिना वर्दी के सुरक्षाकर्मी को तैनात किया गया है। आपको बता दें कि राजस्थान सरकार ने वाहवाही लूटने के लिए ये बडे़ पोस्टर जयपुर में सूबे की सबसे बड़ी राजस्थान यूनिवर्सिटी के सामने गांधी सर्किल पर लगाया है। जिसमें देखा जा सकता है कि बिना यूनिफार्म के एक सुरक्षाकर्मी तैनात है। बताया ये भी जा रहा है कि पोस्टर को कोई नुकसान ना हो। इसके लिए सुरक्षार्मी कभी पोस्टर के आसपास घूमते दिखाई देते है तो कभी सामने के बस डिपो के पास मौजूद रहते है।

ashok gehlot and sonia gandhi

भाजपा का गहलोत सरकार पर निशाना-

इसके अलावा सुरक्षाकर्मी के जरूरी काम या ड्यूटी बदलने पर ट्रैफिक पुलिस होर्डिंग का ध्यान रखती है जिससे पोस्टर को कोई नुकसान ना पहुंचा सके। बता दें कि शायद राजस्थान ऐसा पहला प्रदेश जहां पोस्टर की सुरक्षा में पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है। वहीं राजधानी में लगे मुख्यमंत्री गहलोत के होर्डिंग की सुरक्षा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने पोस्टर साझा कर गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, राजस्थान के इतिहास में इतना असुरक्षित मुख्यमंत्री कभी नहीं देखा होगा। ये नजारा देखकर तो बिनोद भी हैरान है, अपराध कैसे रुकेंगे, मुख्यमंत्री तो बस अपने पोस्टर के लिए परेशान हैं।

इसके अलावा भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी गहलोत के पोस्टर में सुरक्षाकर्मी को तैनात करने पर हमला बोला है। पूनावाला ने कहा कि, राजस्थान में अपराधी बचाओ, सत्ता बचाओ, दंगाई बचाओ, बलात्कारी बचाओ के अब होर्डिंग बचाओ चल रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री गहलोत के पोस्टर के लिए दो-दो पुलिसकर्मी 24 घंटे सुरक्षा और पहरा दे रहे है। लेकिन जब नागरिक सुरक्षा मांगते है। तो उनको सुरक्षा नहीं मिलती। क्योंकि पुलिस की प्राथमिकता कभी राजस्थान के सीएम के राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ केस करना होता है या राजस्थान के मुख्यमंत्री के होर्डिंग को सुरक्षा देनी होती है। इसी कारण प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार सत्ता के आनंद में मस्त है। जनता, महिलाए, कन्हैयालाल जैसे नागरिक त्रस्त है और सत्ता बचाओ में राजस्थान सरकार मस्त है।

इसके अलावा भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर लिखा, ”राजस्थान सरकार कन्हैयालाल को सुरक्षा नहीं दे सकी और जिसकी वजह से उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। लेकिन कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के होर्डिंग की सुरक्षा में 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है। होर्डिंग की सुरक्षा जनता की जान से ज़्यादा ज़रूरी है?”