newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kuno National Park : बधाई हो! देश को मिले चार नए नन्हे मेहमान.. कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ने दिया 4 शावकों को जन्म

Kuno National Park : इन नन्हे शावकों के जन्म लेने के बाद अब देश में कुल चीतों की संख्या 23 हो गई है। सबसे पहले पिछले साल 17 सितंबर को पीएम मोदी ने कूनों में नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को छोड़ा था। इसके बाद हाल ही में 12 और चीते अफ्रीका से लाए गए हैं। इस तरह चीतों की कुल संख्या 20 हो गई थी। लेकिन साश की मौत के बाद इनकी आबादी 19 रह गई थी।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पालपुर कूनो नेशनल पार्क से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नेशलन पार्क में बीते दिन मादा चीता साशा की मौत के बाद अब एक मादा चीता ने चार शावकों को जन्म दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ने चार शावकों को जन्म दिया है। शियाया नाम की चीता ने चार बच्चों को जन्म दिया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार चारों शावक पूरी तरह से स्वस्थ्य और सुरक्षित हैं। आपको बता दें कि 17 सितंबर को नामिबिया से 8 चीते आए थे। जिन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेशनल पार्क के बाढ़े में छोड़ा था।

;

आपको बता दें कि जैसे ही कुनो पार्क में नन्हें मेहमानों के आने की खबर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मिली उन्होने फौरन ही खुशी जाहिर की है। सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि नन्हें मेहमानों के आने का अप्रतिम आनंद … साथ ही उन्होंने नन्हे शावकों की एक तस्वीर भी शेयर की है। इसके बाद एक अन्य ट्वीट में चीता के शासकों का वीडियो शेयर करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, ” माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी आपकी प्रेरणा और सफल प्रयासों से चीता की सुखद वापसी भारत में हुई है। मध्यप्रदेश चीता स्टेट बना है।” आज कूनो नेशनल पार्क में चीता परिवार में चार नये शावकों के आगमन से हम समस्त मध्यप्रदेशवासी हर्षित एवं आनंदित हैं।

देश में चीतों की कुल संख्या हुई 23

इन नन्हे शावकों के जन्म लेने के बाद अब देश में कुल चीतों की संख्या 23 हो गई है। सबसे पहले पिछले साल 17 सितंबर को पीएम मोदी ने कूनों में नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को छोड़ा था। इसके बाद हाल ही में 12 और चीते अफ्रीका से लाए गए हैं। इस तरह चीतों की कुल संख्या 20 हो गई थी। लेकिन साशा की मौत के बाद इनकी आबादी 19 रह गई थी।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने भी दी बधाई

वही शावकों के जन्म लेने की खबर के बाद केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘अमृतकाल के दौरान हमारे वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना!मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 17 सितंबर 2022 को भारत लाए गए चीतों में से एक के चार शावकों का जन्म हुआ है।’

प्रोजेक्ट चीता टीम का किया शुक्रिया अदा

अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा,’मैं प्रोजेक्ट चीता की पूरी टीम को भारत में चीतों को वापस लाने के उनके अथक प्रयासों और अतीत में की गई एक पारिस्थितिक गलती को सुधारने के उनके प्रयासों के लिए बधाई देता हूं।’