newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जबलपुर से फरार इंदौर का पत्थरबाज कोरोना पॉजिटिव एक बार फिर से पुलिस के हत्थे चढ़ा, गिरफ्तार

इंदौर में पुलिस और स्वास्थकर्मी पर हमला करने वाले और कोरोना पॉजिटिव जावेद खान को पुलिस ने नरसिंहपुर के मदनपुर में गिरफ्तार कर लिया गया।

जबलपुर। इंदौर में पुलिस और स्वास्थकर्मी पर हमला करने वाले और कोरोना पॉजिटिव जावेद खान को पुलिस ने नरसिंहपुर के मदनपुर में गिरफ्तार कर लिया गया। जावेद जबलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में था और वहां से भाग गया था।

अस्पताल से जावेद रविवार शाम 4 बजे भागा था, सुरक्षा में तैनात पुलिस के चार जवान इस बात से बेखबर थे। इन चारों जवानों का सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं अस्पताल से भागने के बाद पुलिस जावेद की तलाश में लग गई। जावेद की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

जानकारी के मुताबिक अस्पताल से भागने के बाद वो ट्रक से राजमार्ग तक गया और वहां से बाइक चुराने की कोशिश कर रहा था। तभी चेकिंग कर रही पुलिस ने उसे पकड़ा और गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के लिए बता दें कि जावेद जिस वार्ड से फरार हुआ था, उस वार्ड के बाहर ताला लगा रहता था। इस वक्त जावेद के भागने की सूचना मिली उस वक्त वार्ड के दरवाजे पर लगा ताला टूटा पाया गया था। जिससे आशंका जताई जा रही है कि जावेद को भागने में किसी ने मदद की है।

बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर में शासकीय कर्मचारियों पर पत्थरबाजी और हमला करने वालों में 4 आरोपी थे, जिसमें से जावेद भी शामिल था। जावेद को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जबलपुर जेल में भेजा गया। वहां जांच के बाद वो कोरोना पॉजिटिव पाया गया और उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। इसके बाद उसकी निगरानी के लिए 15 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।