newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bypoll Results 2022: बिहार में कांग्रेस की हैसियत हुई जीरो, उपचुनाव में प्रत्याशी को NOTA से भी आधे मिले वोट

Bypoll Results 2022: लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि एक वक्त में बिहार की सियासत में कांग्रेस की अच्छी पकड़ होती थी। मगर आज पार्टी की ऐसी दुर्गति होगी, किसी ने अंदाजा भी लगाया था। इसके साथ ही कांग्रेस ने यहां आरजेडी से अलग होकर उम्मीदवार तो उतार दिया, लेकिन उसकी दुर्दशा इतनी खराब होगी उसने कभी सोचा भी नहीं था।

नई दिल्ली। शनिवार को एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की परिणाम सामने आ चुके हैं। हालांकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए पांचों सीटों से अच्छी खबर नहीं आई है। वहीं कांग्रेस पार्टी के लिए बिहार से बुरी खबर है। दरअसल, बिहार में बोचहा विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है। इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के प्रत्याशी अमर पासवान ने जीत हासिल की है, जबकि दूसरे पायदान पर भाजपा की बेबी कुमारी रही है। वहीं तीसरे स्थान पर मुकेश साहनी की वीआईपी की गीता कुमारी रही। वहीं कांग्रेस पार्टी की बात करें तो, इस सीट पर कांग्रेस की बुरी स्थिति देखने को मिली है। पार्टी को यहां नोटा से भी कम वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी तरुण चौधरी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए हैं। बता दें कि 12 अप्रैल को बोचहा विधानसभा सीट पर वोटिंग हुई थी। जिसका नतीजा आज घोषित किया गया है।

congress

लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि एक वक्त में बिहार की सियासत में कांग्रेस की अच्छी पकड़ होती थी। मगर आज पार्टी की ऐसी दुर्गति होगी, किसी ने अंदाजा भी लगाया था। इसके साथ ही कांग्रेस ने यहां आरजेडी से अलग होकर उम्मीदवार तो उतार दिया, लेकिन उसकी दुर्दशा इतनी खराब होगी उसने कभी सोचा भी नहीं था।

Congress List

आरजेडी के अमर कुमार पासवान को 82,547 वोट मिले है, जबकि भाजपा की बेबी कुमार को 45,889 वोट मिले। इसके अलावा वीआईपी की गीता कुमारी के पक्ष में 29,276 मत पड़े। वहीं कांग्रेस ने यहां से तरूण चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया था और उन्हें महज 1336 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस को आरजेडी से अलग होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है और यह दूसरी विधानसभा उपचुनाव हार कांग्रेस के खाते में आई है।