newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anti Hindu: दिग्विजय सिंह ने अब सावरकर को गोहत्या से जोड़ा, बयान सुनकर आप पीट लेंगे माथा

दिग्विजय सिंह पहले भी अनाप-शनाप बयान देते रहे हैं। वो लगातार बीजेपी और संघ के बारे में गलत बातें कहते हैं। इतना ही नहीं, दिग्विजय सिंह ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को “ओसामा जी” कहकर भी संबोधित किया था। दिग्विजय सिंह फिलहाल राज्यसभा के सदस्य हैं और एक जमाने में उन्हें राहुल का राजनीतिक गुरु भी माना जाता था।

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर का नाम लेकर ऊट पटांग बयान दिया है। उन्होंने सावरकर की किताब का हवाला दिया है और कहा है कि उन्होंने गोमांस खाने में कोई बुराई नहीं देखी थी। भोपाल के नर्मदा भवन मंदिर में दिग्विजय सिंह ने जनजागरण अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि जो गाय अपने मल में ही लोट ले, वो हमारी माता कैसे हो सकती है। दिग्विजय ने कहा कि सावरकर ने ये भी लिखा है कि गोमांस खाने में कोई बुराई नहीं है। दिग्विजय ने ये भी कहा कि सावरकर ने माना था कि हिंदू और हिंदुत्व में कोई रिश्ता नहीं है और तमाम हिंदू गोमांस खाते हैं।

दिग्विजय ने कहा कि हमारी जंग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से है। अगर 2024 में तीसरी बार मोदी पीएम बन गए, या बीजेपी आ गई, तो सबसे पहले संविधान बदल देंगे और आरक्षण खत्म कर देंगे। उधर, दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस के ही नेता लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि गाय मां जैसी है और उसे खाने के बारे में सोचना भी पाप है। जबकि, बीजेपी नेता रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह हिंदुओं को लगातार बदनाम करते हैं। वो मुसलमानों को खुश कर गोहत्या को बढ़ावा दे रहे हैं। रामेश्वर शर्मा ने ये आरोप भी लगाया कि दिग्विजय दंगे करवाना चाहते हैं।

बता दें कि दिग्विजय सिंह पहले भी अनाप-शनाप बयान देते रहे हैं। वो लगातार बीजेपी और संघ के बारे में गलत बातें कहते हैं। इतना ही नहीं, दिग्विजय सिंह ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को “ओसामा जी” कहकर भी संबोधित किया था। दिग्विजय सिंह फिलहाल राज्यसभा के सदस्य हैं और एक जमाने में उन्हें राहुल का राजनीतिक गुरु भी माना जाता था। दिग्विजय के बयानों पर हालांकि कांग्रेस लगातार ये कहकर पीछा छुड़ाती है कि ये उनकी निजी राय है, लेकिन अब गोमांस खाने के बारे में दिग्विजय के बयान से कांग्रेस नई मुश्किल में फंस सकती है।