newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress Leader Priyanka Gandhi Meets Sakshi Malik: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने साक्षी मलिक- पुनिया से की मुलाकात, सामने आया Video

Congress Leader Priyanka Gandhi Meets Sakshi Malik: इसी क्रम में अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया से राजधानी दिल्ली में भेंट की है। जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि प्रियंका गांधी साक्षी, पुनिया समेत कई पहलवानों के साथ बातचीत भी कर रही है।

नई दिल्ली। बीते दिन भारतीय कुश्ती महासंघ यानी WFI के नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई। संजय सिंह को कश्ती संघ का नया अध्यक्ष नियुक्ति कर दिया गया। बता दें कि संजय सिंह, बृजभूषण सिंह के करीबी माने जाते हैं। यही वजह है कि WFI के नए अध्यक्ष चुनने के बाद भी विवाद जारी है। गुरुवार को रेसलर साक्षी मलिक ने संजय सिंह के नए अध्यक्ष बनने के कुछ घंटे बाद ही संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। मीडिया से मुखातिब होते हुए साक्षी ने इसका फैसला लिया। पहलवान साक्षी मलिक के संन्यास को लेकर अब सियासत भी जोरों पर है। एक के बाद कांग्रेस नेता पहलवानों से मुलाकात कर रहे हैं और राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया से राजधानी दिल्ली में भेंट की है। उनके साथ कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे।

यूपी कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर इसका वीडियो शेयर किया है। यूपी कांग्रेस ने बताया कि, ”कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज महिला पहलवान साक्षी मलिक से मुलाकात ​की है  साथ ही खिलाड़ियों को न्याय की लड़ाई में हर तरह से उनका साथ देने का भरोसा भी दिलाया।”

मैं यहां एक औरत होने के नाते मिलने आई- प्रियंका गांधी

वीडियो में नजर आ रहा है कि प्रियंका गांधी साक्षी, पुनिया समेत कई पहलवानों के साथ बातचीत भी कर रही है। पहलवानों से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ”मैं यहां एक औरत होने के नाते मिलने आई थी।”

पहलवानों से मिलकर क्या बोले दीपेंद्र हुड्डा-

दीपेंद्र हुड्डा ने पहलवानों से मुलाकात के बाद से मीडिया से बात करते हुए कहा, ”ओलंपिक की पदक विजेता पहलवान (साक्षी मलिक) ने अपनी पहलवानी से संन्यास की घोषणा की, बहुत दुखद है और बेहतरीन पहलवानों में से एक पहलवान(बजरंग पुनिया) ने अपना पद्मश्री लौटाया जो कि बहुत दुख की बात है। इसी संबंध में मैं और प्रियंका गांधी उनसे मिलने आए और प्रियंका गांधी ने साक्षी को कहा कि इस अन्याय की लड़ाई में वो उनके साथ देंगी।”

इसके पहले कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी साक्षी मलिक से मुलाकात की। उन्होंने कुछ फोटो भी शेयर की। दीपेंद्र हुड्डा ने एक्स पर लिखा, ”भारत की एकमात्र ओलंपिक पदक विजेता महिला पहलवान बहन साक्षी मलिक ने अपने साथ हुए घोर अन्याय व केंद्र सरकार की वादाखिलाफी से परेशान होकर कुश्ती खेल से सन्यास ले लिया। ये देश की महिलाओं के सम्मान और खेल जगत के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।”

आगे उन्होंने लिखा, ”आज सुबह साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत कादयान मिले। वे अपने साथ हुई वादाखिलाफी से बेहद आहत थे। हमने उनसे आग्रह किया देशहित में कुश्ती से सन्यास के अपने फैसले पर पुनर्विचार करें और उन्हें विश्वास दिलाया कि न्याय मिलने तक उनका साथ नहीं छोड़ेंगे।”