newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP Election 2022: ‘तालिबानी प्रेमी’ मुनव्वर राणा की बेटी उरुशा राणा को कांग्रेस ने थमाया टिकट

UP Election 2022: मशहूर शायर मुनव्वर राणा मां पर लिखी कविताओं के लिए विख्यात रहे हैं। लेकिन वो चर्चा में तब अधिक आए, जब उन्होंने पिछले साल तालिबान पर विवादित बयान दे दिया था। उन्होंने अफगानिस्तान में तालिबानी कृत्य को सही ठहराने की कोशिश की थी। उरुशा राणा इन्हीं की बेटी हैं।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए सोमवार को कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इस लिस्ट में दर्ज दो उम्मीदवारों के नाम सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। इनमें से एक नाम विवादित शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरुशा राणा का है, तो दूसरा गायत्री देवी का है। गायत्री देवी की पहचान यह है कि वो विकास दुबे कांड में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी देवी की मां, यानी सास हैं। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च तक 7 चरणों में मतदान होने हैं। अंतिम चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होगी, जबकि नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

priyanka gandhi

मुनव्वर राना की बेटी हैं उरुशा राणा

मशहूर शायर मुनव्वर राणा मां पर लिखी कविताओं के लिए विख्यात रहे हैं। लेकिन वो चर्चा में तब अधिक आए, जब उन्होंने पिछले साल तालिबान पर विवादित बयान दे दिया था। उन्होंने अफगानिस्तान में तालिबानी कृत्य को सही ठहराने की कोशिश की थी। उरुशा राणा इन्हीं की बेटी हैं। इसके अलावा उरुशा की पहचान यह है कि वे कांग्रेस की लंबे समय से प्रतिनिधि रही हैं।

उन्नाव सदर विधानसभा सीट से नहीं मिला टिकट

गौरतलब है कि उरुशा कांग्रेस से उन्नाव सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए टिकट मांग रही थीं। लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल सका और कांग्रेस ने माखी की आशा सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके बाद उन्होंने पार्टी से बगावती तेवर भी अपनाए। मामला यहां तक पहुंच गया था कि उरुशा ने सदर सीट से निर्दलीय नामांकन भी करा लिया था।

urusha

अब राणा लखनऊ की पूर्वा सीट से लड़ेंगी चुनाव

कांग्रेस ने उरुशा राणा को उन्नाव सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस द्वारा जारी इस लिस्ट में एक और चौंकाने वाला नाम विकास दुबे कांड में मारे गए अमर दुबे सास गायत्री तिवारी का है। बता दें कि गायत्री तिवारी को कानपुर के कल्यारपुर सीट से टिकट मिला है।