newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sonia Gandhi Shown As Bharat Mata: सोनिया गांधी को भारत माता जैसा दिखाकर कांग्रेस नए विवाद में घिरी, बीजेपी बोली- इनके लिए परिवार…

अपने ट्वीट में शहजाद ने इंदिरा इज इंडिया का भी उदाहरण दिया है। बता दें कि कांग्रेस के अध्यक्ष रहते देवकांत बरुआ ने ये नारा दिया था। इंदिरा इज इंडिया एंड इंडिया इज इंदिरा के उस पुराने नारे पर अब भी कांग्रेस को उसकी विरोधी बीजेपी घेरती रहती है। वहीं, अब भारत माता के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा जा रहा है।

नई दिल्ली। विवादों से कांग्रेस का नाता नहीं टूट रहा है। कांग्रेस अब सोनिया गांधी के एक कटआउट पर विवाद में घिरी है। कांग्रेस कार्यसमिति की हैदराबाद में शनिवार से 2 दिन की बैठक थी। कार्यसमिति की बैठक के बाद कांग्रेस ने रविवार को हैदराबाद में एक रैली की थी। जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद थे। इसी रैली स्थल पर तमाम कांग्रेस नेताओं के कटआउट लगाए गए थे। इन कटआउट के बीच में सोनिया गांधी को भी दिखाया गया था। सोनिया गांधी के इसी कटआउट के मसले पर अब कांग्रेस घिरी है।

sonia gandhi as bharat mata 2

ऊपर दिए फोटो में आप देख सकते हैं कि रैली स्थल पर जो कटआउट लगाए गए, उनके बीच में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को भारत माता के तौर पर दिखाया गया। सोनिया गांधी के सिर पर मुकुट और हाथ में कांग्रेस का झंडा थमाकर उनको भारत माता के तौर पर कांग्रेस के किसी नेता ने इतने बड़े कटआउट के जरिए प्रोजेक्ट किया, लेकिन सोनिया गांधी को भारत माता दिखाने वाला कटआउट अब कांग्रेस के सामने सवालों का सबब बन गया है। बीजेपी ने सोनिया गांधी के कटआउट के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि कांग्रेस की आदत है कि वो भारत का अपमान करती है। शहजाद ने लिखा है कि पहले कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ने भारत माता की जय के नारे को पार्टी के खिलाफ बताया। पहले कांग्रेस नेता बीडी कल्ला ने सोनिया माता की जय का नारा लगाया था। अब सोनिया गांधी को भारत माता दिखा गया। बीजेपी प्रवक्ता के मुताबिक सोनिया गांधी का कटआउट दिखाता है कि कांग्रेस परिवार हमेशा देश से बड़ा है और जनता को राक्षस बताया जाता है।

अपने ट्वीट में शहजाद ने इंदिरा इज इंडिया का भी उदाहरण दिया है। बता दें कि कांग्रेस के अध्यक्ष रहते देवकांत बरुआ ने ये नारा दिया था। इंदिरा इज इंडिया एंड इंडिया इज इंदिरा के उस पुराने नारे पर अब भी कांग्रेस को उसकी विरोधी बीजेपी घेरती रहती है। अब सोनिया गांधी को भारत माता के तौर पर दिखाने वाले कटआउट से कांग्रेस को सवालों का जवाब देना मुश्किल पड़ सकता है।