newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chhattisgarh Congress Manifesto: छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया ‘भरोसे का घोषणापत्र’, जनता को रिझाने के लिए किए ये लोक लुभावने वादे

Chhattisgarh Congress Manifesto: छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को चुनाव होंगे और नतीजों की घोषणा आगामी 3 दिसंबर को होगी। चुनाव से पहले प्रचार चरम पर है। सभी दलों के नेता जनता को रिझाने के लिए अपनी तरफ से भरसक प्रयास कर रहे हैं। अब यह प्रयास कितना सफल हो पाता है।

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो चुके हैं। कांग्रेस और बीजेपी की ओर से जनता को लुभाने के लिए कई वादे किए जा रहे हैं। आज चुनाव-प्रचार का अंतिम दिन है, तो सभी दलों के नेता अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस बीच चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, कांग्रेस ने पहले चरण के मतदान से पहले अपना घोषणापत्र जारी किया है।

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि अगर उनकी सरकार आती है, तो स्कूल और कॉलेजों की फीस फ्री कर दी जाएगी, ताकि सभी को शिक्षा आसानी से प्राप्त हो सकें। इसके अलावा महिलाओं पर विशेष फोकस किया जाएगा।

वहीं, कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा कि प्रदेश में सरकार बनने पर जातिगत जनगणना कराने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। ध्यान दें, बीजेपी के मेनिफेस्टो को काउंटर करने की दिशा में कांग्रेस अपने संकल्प पत्र में कई प्रावधान किए हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र का नाम भरोसे का घोषणापत्र रखा है। वहीं, कांग्रेस ने प्रदेश में अपनी सरकार बनने पर किसानों की कर्ज माफी का भी ऐलान किया है।

घोषणापत्र की मुख्य बातें

  • किसानों का कर्ज माफ होंगा पहले ही 9200 करोड़ का कर्ज माफ कर चुके है।
  • 20 क्विंटल धान खरीदी करेंगे।
  • केजी 2 पीजी शिक्षा मुफ्त होंगी।
  • 6000 रुपये तेंदूपत्ता मानक बोरा मिलेगा। 4000 सालाना बोनस।
  • भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार सालाना मिलेंगे पहले 7000 मिलते थे।
  • 2640 अभी धान मिल रहा है इसके बाद 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी जायेंगी।
  • बिजली 200 यूनिट प्रतिमाह बिजली फ्री। 50 लाख उपभोक्ताओ को मिलेगा लाभ।
  • 500 रुपये की सब्सिडी सिलेंडर लेने पर हर महिला के खाते में जमा हो जाएगा।
  • 17.50 लाख लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास देंगे।
  • 63 लघुवनोपज की एमएसपी पर 10 रुपये प्रति किलो अतिरिक्त मिलेंगे।
  • बीपीएल परिवारों 10 लाख तक का मुफ्त इलाज डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ योजना के तहत।
  • एपीएल परिवारों को 5 लाख इलाज मुफ्त।
  • छत्तीसगढ़ के निवासियों की आकस्मिक या सड़क दुर्घटनाओं में निशुल्क स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • सभी सरकारी स्कूल अपग्रेड होंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल में परिवर्तन होंगे।
  • महिला स्वयं सहायता समूहों का कर्ज भी माफ होंगे।
  • छत्तीसगढ़ में जातीय जनगणना होंगी।
  • युवाओ को उद्योगों के 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ कर्ज मिलेंगे।
  • छत्तीसगढ़ में अंत्येष्टि के लिए लकड़ियां सरकार देंगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को चुनाव होंगे और नतीजों की घोषणा आगामी 3 दिसंबर को होगी। चुनाव से पहले प्रचार चरम पर है। सभी दलों के नेता जनता को रिझाने के लिए अपनी तरफ से भरसक प्रयास कर रहे हैं। अब यह प्रयास कितना सफल हो पाता है। यह तो फिलहाल आगामी तीन दिसंबर यानी की नतीजों के दिन ही साफ हो पाएगा, लेकिन आपको बता दें कि चुनाव से पहले कांग्रेस नेता व सीएम भूपेश बघेल की मुश्किलें महादेव सट्टा एप ने बढ़ा दी है। दरअसल, ईडी ने दावा किया है कि महादेव सट्टा के संचालकों ने सीएम भूपेश को 508 करोड़ रुपए थे। हालांकि, ईडी ने इन रूपयों को जब्त कर लिया है।

bhupesh baghel

मगर ईडी द्वारा किए गए उक्त दावे ने सीएम भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालांकि, बघेल अपने ऊपर लग रहे आरोपों को सिरे से खारिज कर इन्हें राजनीतिक दुर्भावाना से प्रेरित बता रहे हैं। फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है। अब ऐसे में यह पूरा माजरा आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।