newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress: कांग्रेस ने जारी किया ऐसा पोस्टर, पूरे नॉर्थ ईस्ट को ही कर दिया गायब, मचा हड़कंप, बीजेपी ने साधा निशाना

संबित पात्रा ने अपने ट्वीट में कहा कि, ‘ कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक फोटो/वीडियो/पोस्टर्स में पहले भारत के मानचित्र से कश्मीर को गायब किया था और अब @INCIndia द्वारा जारी इस आधिकारिक वीडियो में भारत के मानचित्र से पूरे नॉर्थ-ईस्ट को ही हटा दिया गया है।

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जहां एक तरफ कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के मकसद से विपक्षी एकता की कवायद में जुट गई है, तो वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार विपक्ष पर हमलावर है। खासतौर पर कांग्रेस हमले के केंद्र में है। इसी बीच एक ताजा प्रकरण को लेकर कांग्रेस एक बार फिर से केंद्र सरकार के निशाने पर आ चुकी है। आइए, आगे आपको पूरा माजरा विस्तार से बताते हैं। दरअसल, कांग्रेस ने पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर को लेकर कांग्रेस बीजेपी के निशाने पर आ चुकी है। इस पोस्टर में कांग्रेस ने पूरे पूर्वोत्तर भारत को ही विलुप्त कर दिया है, जिस पर बीजेपी ने जोरदार निशाना साधा है।

congress flag

हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है कि जब कांग्रेस ने इस तरह की चूक की हो। इससे पहले भी कांग्रेस ने एक पोस्टर जारी किया था, जिसमें भारत के मानचित्र में जम्मू-कश्मीर को ही विलुप्त कर दिया गया था, जिसे लेकर देशभर में भारी विवाद हुआ था। हालत ऐसी हो गई थी कि कांग्रेस को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि अपना बचाव कैसे किया जाए। इस बीच अब एक बार फिर से जिस तरह से कांग्रेस ने अपने मानचित्र में पूरे पूर्वोत्तर भारत को विलुप्त कर दिया है, उसे लेकर देश में एक बार फिर से विवादों का बाजार गुलजार हो चुका है। बहरहाल, अभी तक इस ताजा प्रकरण पर कांग्रेस की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। अब आगामी दिनों में कांग्रेस की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। लेकिन, आपको बता दें कि इस पूरे मसले को लेकर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा। आइए, आगे आपको बताते हैं कि उन्होंने अपने ट्वीट में क्या कुछ कहा है।

बता दें कि संबित पात्रा ने अपने ट्वीट में कहा कि, ‘ कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक फोटो/वीडियो/पोस्टर्स में पहले भारत के मानचित्र से कश्मीर को गायब किया था और अब @INCIndia द्वारा जारी इस आधिकारिक वीडियो में भारत के मानचित्र से पूरे नॉर्थ-ईस्ट को ही हटा दिया गया है। कांग्रेस पार्टी बताएं कि नॉर्थ-ईस्ट को भारत के मानचित्र से क्यों हटाया? जिस देश के साथ कांग्रेस पार्टी ने MOU साइन किया हैं क्या उस देश के दबाव में हटाया है? क्या वो नॉर्थ-ईस्ट को भारत का हिस्सा नहीं मानते? यह घोर आपत्तिजनक और भारत की एकता व अखण्डता को तोड़ने वाला वीडियो है। यही कांग्रेस पार्टी की मानसिकता और चाहत भी है।