newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Museum Row: मेमोरियल के नाम बदलने पर कांग्रेस ने मचाया कोहराम, लेकिन अभी भी नेहरू के नाम पर है दर्जनों संस्थान

PM Museum Row: कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार पर नेहरू के नाम मिटाने का आरोप लगा रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जवाहर लाल नेहरू के नाम से कितनी संस्थाएं, विद्यालय या अन्य इमारतें जगहें हैं। लिस्ट इतनी लंबी है कि गिनते-गिनते आप थक जाएंगे।

नई दिल्ली। दिल्ली के तीन मूर्ति भवन में स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम अब आधिकारिक रूप से प्रधानमंत्री संग्रहालय हो चुका है। इसी बदलाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से मोदी सरकार पर राजनीतिक आरोप लगाया जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार भय और असुरक्षा में नेहरू के नाम, काम और पहचान को मिटाने पर तुली हुई है। लेकिन भाजपा इसमें कामयाब नहीं हो पाएगी। वहीं भाजपा का कहना है कि वो किसी का भी नाम नहीं मिटा रही है। कांग्रेस पार्टी के जिन नामों में छिपाने, मिटाने और दबाने की कोशिश की गई। राष्ट्रीय निर्माण में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें उचित सम्मान भाजपा की मौजूदा सरकार दिला रही है। 77 साल के आजाद मुल्क के निर्माण, विकास और लोकतंत्र को ना तो एक परिवार तक सीमित किया जा सकता है और ना ही दूसरे के योगदान को भुलाया जा सकता है। भाजपा बार-बार सवाल उठाती है जिस देश में करीब 600 योजनाएं, परियोजनाएं, संस्थानों, पुरस्कारों आयोजनों के नाम नेहरू और उनके बाद गांधी खानदान के नाम पर रखे गए है। ऐसे में देश की कई महान विभूतियों को भुलाने की कोशिश की गई है। उसे ही अब मोदी सरकार बदलने की कोशिश में है।

कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार पर नेहरू के नाम मिटाने का आरोप लगा रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जवाहर लाल नेहरू के नाम से कितनी संस्थाएं, विद्यालय या अन्य इमारतें जगहें हैं। लिस्ट इतनी लंबी है कि गिनते-गिनते आप थक जाएंगे। दरअसल इंडिया टुडे के एंकर शिव अरूर ने नेहरू के नाम पर दर्जनों संस्थानों की फेहरिश्त सामने रख दी है। एंकर ने उत्तर से लेकर दक्षिण तक जवाहर लाल नेहरू के नाम रखे गए संस्थानों की लिस्ट सबके सामने रख दी। जिसमें जवाहरलाल इंस्टीट्यूट पुडुचेरी, जवाहर बाल भवन त्रिशूर केरल, जवाहर भारती कॉलेज कावली आंध्र प्रदेश, जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस साइंटिफिक रिसर्च बेंगलुरु कर्नाटक, जवाहरलाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज औरंगाबाद महाराष्ट्र, जवाहरलाल नेहरू गवर्नमेंट इंजीनियरिंग सुंदरनगर हिमाचल, जवाहरलाल नेहरू कृषि विद्यालय जबलपुर मध्य प्रदेश, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अजमेर, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अलीगढ़, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज बेलगाम, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भागलपुर, जवाहरलाल नेहरू नेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग शिवमोगा कर्नाटक समेत कई संस्थानों के नाम शामिल है।

देश में 1 दर्जन से अधिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के नेहरू संग्रहालय जैसे संग्रहालय आदि, खेल मैदानों से लेकर विभिन टूर्नामेंटों से लेकर तमाम पुरस्कारों, रोड से लेकर पार्कों के नाम कि ऐसी लंबी सूची है जिनके नाम अनावश्यक तौर पर प्रधानमंत्री नेहरू से जोड़े गए हैं। जिससे साबित होता है कि नेहरू के नाम को सरकार बदलने का काम नहीं कर रही है, बल्कि जिन प्रधानमंत्रियों के नाम को छिपाया जा रहा है उसको सबके सामने लाने का प्रयास कर रही है।