newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress Issued Candidates List 2023: राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट आई, गहलोत, पायलट और डोटासरा को टिकट दिया

Congress Issued Candidates list 2023: कांग्रेस ने आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 33 उम्मीदवारों के नाम दर्ज हैं। इसमें कई पुराने व दिग्गज नेताओं को जहां जगह दी गई है, तो वहीं कुछ पुराने नेताओं का पत्ता भी काट दिया गया है। आइए, आगे आपको हमआपको पार्टी द्वारा जारी की गई दूसरी सूची के बारे में विस्तार से बता देते हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 33 उम्मीदवारों के नाम दर्ज हैं। इसमें कई पुराने व दिग्गज नेताओं को जहां जगह दी गई है, तो वहीं कुछ का पत्ता भी काट दिया गया है।

बता दें कि कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में गहलोत, पायलट और डोटासरा को टिकट थमाया है। गहलोत और पायलट के बीच जारी रार तो जगजाहिर है। ऐसी सूरत में पार्टी ने टिकट बंटवारे की दिशा में इस रार पर विराम लगाने की कोशिश की है। अब यह कोशिश कितनी सफल साबित हो पाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

congress flag

वहीं, सियासी विश्लेषकों की मानें तो पार्टी ने  अपनी इस सूची से नेताओं के बीच एकजुटता प्रदर्शित करने की कोशिश की है। इतना ही नहीं,  केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के दौरान गहलोत और अशोक आमने सामने बैठे हुए नजर आए। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी मीडिया में कोई भी बयान नहीं दिया।