newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Corona: कोरोना का कोहराम- महाराष्ट्र में 61,695 तो दिल्ली में आए 16 हजार से ज्यादा नए मामले

Corona: कोरोना के हालात को देखते हुए दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने 50 लोगों को नमाज अदा करने की अनुमति दे दी है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कोहराम लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को महाराष्ट्र में 61 हजार 695 नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर महाराष्ट्र में लगाए गए 15 दिन के कर्फ्यू का क्या असर हो रहा है? बता दें कि महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना की वजह से 349 लोगों की मौत हो गई। अभी तक कुल 35,87,478 लोग होम क्वारंटाइन में हैं, जबकि 27,273 सरकारी क्वारंटाइन में हैं। महाराष्ट्र में अब 6,20,060 एक्टिव केस हो गए हैं। वहीं सिर्फ मुंबई में ही 8270 नए केस मिले और 49 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा मुंबई में एक दिन में कोरोना के 9925 नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में देखा जाए तो कोरोना के मामलों में दिल्ली मुंबई से आगे निकल चुका है। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में गुरुवार को 16,699 नए मामले सामने आए हैं।

Maharshtra Corona

वहीं कोरोना के हालात को देखते हुए दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने 50 लोगों को नमाज अदा करने की अनुमति दे दी है। इस मामले में हाई कोर्ट ने कहा कि कोविड नियमों का पालन करते हुए 50 लोगों को नमाज अदा करने की परमिशन होगी। इस मामले में आगे की सुनवाई 16 अप्रैल को होगी। कोर्ट ने फिलहाल चार फ्लोर खोलने के आदेश दिए हैं। बाकी और 3 फ्लोर को खोलने के लिए कोर्ट 16 जुलाई को मामले की सुनवाई करेगा।

Arvind kejrwal Corona

बता दें कि दिल्ली में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं, ऐसे में गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस में वीकेंड कर्फ्यू लगाने की बात कही। ये वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे शुरू होगा और सोमवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा।